इंसानी शरीर से जुड़े ये 25 फैक्ट्स जो आपको चौंका देंगे | Amazing Facts in Hindi

Amazing Facts in Hindi : चलिए दोस्तों आज के इस लेख में हम बात करते हैं इस ब्रह्मांड के सबसे जटिल मशीन की और जानते हैं हमारे शरीर के बारे में ऐसे 25 फैक्ट्स जो आपको किसी स्कूल में नहीं पढ़ाए जाएंगे और इनको जानकर आप लोग जरूर चौंक जाएंगे। तो चलिए शुरु करते हैं  बिना किसी देरी के। 


इंसानी शरीर से जुड़े ये 25 फैक्ट्स जो आपको चौंका देंगे | Amazing Facts in Hindi


25 Unbelievable Facts of Human Body



Fact Number 1  

दोस्तों जन्म के बाद हमारे शरीर का हर एक हिस्सा अपने लेवल पर बढ़ता है। हमारे शरीर के हर एक अंग की ग्रोथ होती है। किन्तु हमारे शरीर का एक हिस्सा ऐसा है जो कभी नहीं बढ़ता है और वो है हमारे आंख की काली पुतलियां जो हमारे जन्म से मृत्यु तक एक ही साइज की रहती है क्योंकि इसमें कोई भी ब्लड सप्लाई नहीं होती है।

आमतौर पर हमारा मानव शरीर वयस्क होने तक ही बढ़ता है। लेकिन हमारा नाक और हमारे कान मृत्यु तक धीरे धीरे बढ़ते रहते हैं। 


Fact Number 2 

दोस्तों क्या आप जानते हैं कि इंसानी शरीर का सबसे बड़ा सेल महिला का अंड और सबसे छोटा सेल पुरुष का शुक्राणु होता है। एक वयस्क इंसान के शरीर में लगभग 37.2  ट्रिलियन सेल्स होते हैं। यह ब्रह्मांड में मौजूद सभी तारों से कई गुना ज्यादा है। 

हर रोज हमारे शरीर के करोड़ों सेल्स मर जाते हैं और उन्हें रिप्लेस कर देते हैं नए सेल्स। और ये रोजाना लगातार चलता रहता है और करीब पांच सालों में हमारे पूरे शरीर के सभी सेल्स बदल जाते हैं। 


Fact Number 3 

सोते वक्त हमारे शरीर में कुछ समय के लिए पैरालिसिस यानी कि लकवा मार जाता है और ये हर एक व्यक्ति के साथ होता है ताकि हमारा शरीर बेहतर तरीके से आराम कर सके। और इसलिए जब हम सोने की कोशिश करते हैं और जब सो जाते हैं तो उस वक्त अगर हमारे हाथ में कोई चीज है तो नींद आते ही वो हाथ से छूट जाएगी, गिर जाएगी या हमारे हाथ पांव शिथिल हो जाएंगे। 

दोस्तों जब हम सोते हैं और सोकर उठते हैं तो हमें लगता है कि हमें एक लंबी नींद आई। लेकिन दोस्तों क्या आपको पता है ये लंबी नींद भी बहुत सारे अपडाउन में होती हुई गुजरती है। 

sleep cycle chart


ये देखिए ये एक स्लीप साइकल है। जब कोई इंसान कहता है कि उसे नींद आ रही है और जब वो बेड पर जाता है तब वो करीब सात मिनट के अंदर अंदर सो जाता है और सोने के करीब शुरुआती एक से डेढ़ घंटे में इंसान गहरी नींद में चला जाता है और फिर आप कुछ देर के लिए उस गहरी नींद से बाहर भी आते हैं और फिर फिर से गहरी नींद में चले जाते हैं। 

ऐसा पूरी रात में एक दो फेज तक चलता है और उसके बाद आपके नींद की गहराई धीरे धीरे कम होने लगती है और कुछ घंटों बाद आपको मेंटली और फिजिकली आराम मिल जाता है और नींद आनी बंद हो जाती है। 

जब हम सोते हैं तो हमारे पूरे दिन की थकान मिट जाती है। हमारे बॉडी के सेल्स और हमारे बॉडी के विविध भाग ठीक होने लगते हैं। हमें मेंटली भी हीलिंग मिलती है और एक नई ऊर्जा का संचय होता है। 


Fact Number 4   

इंसानी शरीर में उंगलियों के नाखून करीब 3.47  मिलीमीटर हर महीने  की रफ्तार से बढ़ते हैं और हमारी सारी उंगलियों में हमारे हाथ की  मिडिल फिंगर के नाखून सबसे ज्यादा तेजी से बढ़ते हैं। जबकि हमारे पांव के नाखून बहुत ही धीमी गति से बढ़ते हैं। 

हमारे पैरों के नाखून हमारे हाथों की उंगलियों के नाखूनों से चार गुना कम गति से उगते हैं और पूरी जिंदगी में हम करीब 2 से 4 किलो जितने नाखूनों को काट देते हैं। ये नाखून हमारे शरीर का ही एक भाग होते हैं जो हमारे स्किन सेल्स से बने होते हैं। 

इन स्किन सेल्स को Appendages कहते हैं और इन स्किन सेल्स का बेसिक मटेरियल केराटिन होता है और ये केराटिन एक टाइप का प्रोटीन है, यही केराटिन हमारे नाखूनों को और हमारे बालों को भी बनाता है। 


Fact Number 5  

एक व्यसक इंसान के शरीर में करीब साढ़े पांच लीटर खून होता है और हमारा दिल प्रति मिनट करीब 72 बार धड़क कर इस पूरे रक्त के फ्लो को हमारे पूरे शरीर में घुमाता है। ये रक्त हमारे शरीर में करीब 4.8 कि.मी/घंटा से 6.5 कि.मी/घंटा की स्पीड से घूमता है। 

और दोस्तों ये सारा रक्त हमारी खून नलिकाएं यानी कि रक्त वाहिनियों से पसार होता है। और जैसा कि आप जानते हैं कि हमारे शरीर की इन सभी रक्तवाहिनियों को एक साथ जोड़ दिया जाए तो उसकी लंबाई करीब 1 लाख किलोमीटर हो जाएगी। 

अब हमारी पूरी पृथ्वी का घेराव, उसकी परिधि करीब 40 हज़ार किलोमीटर है और इस हिसाब से एक वयस्क इंसान में इतनी नसें , इतनी रक्तवाहिनियां होती है कि वो पूरी पृथ्वी को ढाई बार लपेट सकती है। 

और दोस्तों इससे भी ज्यादा खतरनाक और इससे भी ज्यादा इंटरेस्टिंग हमारे शरीर का एक और अवयव है जिसे कहते हैं हमारा दिल। चलिए जानते हैं दिल के बारे में। 


Fact Number 6  

अब जरा सोचिए दोस्तों कि अगर आपको किसी एक पंप के माध्यम से 6.5  किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से कहीं पर पानी को पहुंचाना हो तो कितना बड़ा पंप चाहिए होगा। और अब ये सोचिए कि ये पानी अगर आपको पांच किलोमीटर दूर तक पहुंचाना हो तो कितना बड़ा पंप चाहिए होगा। 

और अब ये सोचिए कि ये पानी आपको 1000 -2000 किलोमीटर दूर तक पहुंचाना हो तो कितना बड़ा पंप चाहिए होगा। शायद हजार 2000 किलोमीटर दूर एक ही टाइम में एक ही ग्रीप में पानी पहुंचा सके ऐसा तो कोई पंप बना ही नहीं होगा। 

पर यहां चौंकाने वाली बात ये है दोस्तों कि हमारे शरीर का एक छोटा सा पंप हमारा दिल हमारे रक्त को पूरे शरीर की रक्त वाहिनियों में यानी 1 लाख किलोमीटर के विस्तार में लगातार बार बार घूमाता रहता  है बिना रुके, बिना थके आपके जनम से मरण तक एक भी बार रुके हुए। 

हमारे शरीर में सबसे ज्यादा मेहनत अगर कोई हिस्सा करता है तो वो हमारा दिल है। वो एक दिन में करीब 1 लाख बार धड़कता है और पूरी जिंदगी में करीब 250  करोड़ बार। ये छोटा सा कुदरती पंप लाजवाब है।


यह भी पढ़ें : 

चीन में खाए जाएँ वाले 10 सबसे घिनौने भोजन जिनको जान के आप उलटी कर देंगे| Amazing Facts In Hindi

यह हैं दुनिया के 10 ऐसे देश जिन्हें अमेरिका तक नहीं हरा सकता | Amazing Facts In Hindi

10 फेमस भारतीय youtubers और influencers जो अपनी बेवकूफी से हुए अरेस्ट | Amazing Facts In Hindi

भारत के 10 अरबपति जो आज सड़क पर हैं | Amazing Facts In Hindi



Fact Number 7  

दोस्तों क्या आपको पता है आपके 60 साल की उम्र तक आपके स्वाद के परखने की शक्ति आधी रह जाती है इसलिए बच्चे सबसे ज्यादा टेस्ट को परख सकते हैं और इसलिए उन्हें बेस्वाद सी चीज भी बहुत अच्छी लगती है। 


Fact Number 8   

एक इंटरेस्टिंग फैक्ट ये भी है कि जब हम खाते हैं तब हमारे नाक और मुंह से करीब 160 किलोमीटर की रफ्तार से हवा बाहर निकलती है और इस हवा को, इस छींक को हमें कभी भी रोकना नहीं चाहिए क्योंकि ये हमारे गले में भी छेद कर सकती है और इतना ही नहीं इससे फेफड़े और दिमाग में भी प्रॉब्लम हो सकता है। 


Fact Number 9  

हम इंसानों का दिमाग रात को दिन के मुकाबले ज्यादा चलता है और ज्यादा सपने देखने वाले इंसानों का दिमाग और ज्यादा तेजी से चलता है। 

ये सपने हमारे लिए एक रहस्य है लेकिन सपनों पर कई सारी स्टडी भी हो चुकी है और एक स्टडी के अनुसार अगर आप किसी बहुत ही ठंडे रूम में सोओगे तो आपको बहुत ज्यादा बुरे सपने आएंगे और हमें अब तक नहीं मालूम कि ऐसा क्यों होता है। 


Fact Number 10

दोस्तों अगर आपके बाल गिर रहे हैं तो एक हद तक इसमें घबराने की कोई बात नहीं है क्योंकि आमतौर पर हर रोज हम इंसानों के 60 से 100 बाल टूटते हैं और उतने उग  भी जाते हैं। 

लेकिन दोस्तों क्या आप ये जानते हैं कि महिलाओं में पुरुषों के कंपैरिजन में उनके बाल 50 गुना ज्यादा पतले होते हैं। इसलिए महिलाओं के कंपैरिजन में पुरुषों के बाल दोगुने मोटे होते हैं। 

दोस्तों  हवाई जहाज में सफर करते वक्त बाल दुगनी तेजी से बढ़ते हैं। इसलिए जो लोग फ्लाइट में या एयरलाइंस में काम करते हैं उन लोगों को अपने बाल बहुत ज्यादा जल्दी से कटवाने पड़ते हैं। 


Fact Number 11 

क्या आपको पता है बच्चों को जन्म लेने से पहले उनकी आंखें गर्भ में नीले रंग की होती है। लेकिन समय दर समय कुछ महीनों बाद माता या पिता के जींस उसमें मिलते हैं और बच्चों की आंखों का रंग अपने माता पिता के अनुसार ब्लू, ब्लैक, ब्राउन या कुछ और हो जाता है। 


Fact Number 12 

हमारे जन्म के वक्त हमारे शरीर में कुल 213 हड्डियां होती है। लेकिन व्यसक होने से पहले कई हड्डियां आपस में जुड़ जाती है और एक वयस्क इंसान के शरीर में कुल 206 हड्डियां होती है। 

हमारे शरीर की सबसे मजबूत हड्डी हमारे जांघों की फीमर बोन है और शरीर की सबसे लंबी हड्डी भी यही है जो एक स्टील की पाइप से भी ज्यादा मजबूत  होती है। और हम इंसानों की खोपड़ी ही सिर्फ अलग अलग हड्डियों से मिलकर बनी होती है। 


Fact Number 13 

हमारी जीभ एक मसल्स से बनी होती है। जैसे आपके हाथ की उंगलियों की एक अलग छाप होती है वैसे ही आपकी जीभ की भी अलग छाप होती है। यानी कि जैसे आपकी जीभ है वैसी दुनिया में और किसी के भी पास नहीं है। 


Fact Number 14 

हमारे शरीर में लगभग 39  ट्रिलियन बैक्टीरिया होते हैं और इनमें से अरबों बैक्टीरिया हमारी स्किन के ऊपर भी और शरीर के बाहर भी होते हैं। 

लेकिन इन बैक्टीरिया से घबराने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि इनमें से ज्यादातर बैक्टीरिया हमारे लिए कोई नुकसान कारक नहीं है अपितु ये बैक्टीरिया हमारे शरीर को ठीक होने में मदद करते हैं। 

इन बैक्टीरियाओं के लिए दरअसल हमारा शरीर एक बड़े ग्रह के समान है। जैसे एक पृथ्वी ग्रह है जिस पर हम सब रहते हैं वैसे ही हमारे शरीर पर बसे इन बैक्टीरिया के लिए हमारा शरीर एक बड़ा प्लैनेट ही है और हमारे शरीर के अंदर और ऊपर जितने भी बैक्टीरिया होते हैं सिर्फ उन बैक्टीरिया का वजन ही करीब दो किलो होता है। 


Fact Number 15 

दोस्तों क्या आप जानते हैं पृथ्वी पर सभी जीवों में सिर्फ इंसान ही ऐसा जीव है जिसके दिमाग का आकार, उसका वजन उसके शरीर के मुकाबले बहुत बड़ा है और इसी कारण इंसान का दिमाग इतना तेज चलता है। 

औसत इंसानी शरीर में इंसान के दिमाग का वजन करीब 1400 ग्राम होता है और यह उस इंसान के शरीर के वजन का करीब दो परसेंट होता है। 

क्षमता के मामले में हम इंसानों का दिमाग मानव शरीर रचना में सबसे उत्कृष्ट सबसे श्रेष्ठ अवयव है और इस प्रोसेसिंग सिस्टम के अंदर करीब 85 बिलियन न्यूरॉन्स होते हैं जो करीब 150 ट्रिलियन न्यूरॉन जंक्शन से जुड़े हुए होते हैं और इन जंक्शन को सिनैप्स कहा जाता है। 

दोस्तों हमारे दिमाग में इतने न्यूरॉन्स है कि जिसको आप प्रति सेकंड एक एक करके गिनने को बैठे तो आपको इसे पूरे गिनने में करीब 3200 साल लग जायेंगे और अगर आप भूल कर भी सिनैप्स की गिनती करने बैठे तो इसकी गणना 30 लाख सालों तक खत्म नहीं होगी। 

दोस्तों टेक्सास यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने यह स्टडी की है कि हमारा दिमाग करीब 1 Petabyte जितनी मेमोरी को स्टोरेज कर सकता है और हमारे दिमाग के हर सेल की स्टोरेज कैपेसिटी 4.7 बाइट   जितनी होती है। 

हमारा दिमाग जन्म से लेकर पांच साल की उम्र तक 95 प्रतिशत तक बढ़ जाता है और 18 साल के होने तक हंड्रेड परसेंट बढ़ जाता है। और हम इंसानों का आईक्यू 18 साल की उम्र तक ही बढ़ता है, उससे आगे बढ़ नहीं सकता। 

इंसानी दिमाग इतना जटिल है कि वह स्वयं में एक पूरे ब्रह्माण्ड के बराबर है। बेशक यह बात आपको दिमाग हिला देने वाली लगे, लेकिन दोस्तों , यही तो है हमारा दिमाग। 


Fact Number 16 

मानलो कि कोई इंसान 84 साल तक जिंदा रहता है तो उसने अपने जीवन के पहले चार सालों में अपने जीवन के 50% लेसन सीख लिए होंगे और बाकि के 50% वो अपने जीवन के अगले 80 सालों तक सीखेगा। 


Fact Number 17 

दोस्तों , एक इंसान अपने पूरे जीवनकाल में करीब 33,000 किलोग्राम जितना खाना खा जाता है और यह वजन करीब सात हाथी जितना होता है।


Fact Number 18

दोस्तों क्या आपको पता है आपका शरीर रोजाना आधा लीटर थूक बनाता है और अगर आपका थूक और उसके साथ सलाइवा आपके खाने में न मिले तो आपको खाने का टेस्ट ही नहीं आएगा। और क्या आपको पता है आप पूरे जीवन में 23,000 लीटर थूक बनाते हो और ये इतना होता है जिससे दो पानी के टैंकर भर सकते हैं। 


Fact Number 19

दोस्तों अगर आपको लगता है कि आपके हाथ की सबसे छोटी वाली उंगली जिसे तर्जनी कहते हैं वह बहुत बड़े काम की नहीं है तो आपको बता दूं कि आपके हाथ की 50% शक्ति आपकी इसी छोटी वाली उंगली से आती है और इसे समझना हो तो छोटी वाली उंगली को सीधी रखकर उसे मोड़े बिना हाथ में मुक्का बनाकर दिखाओ। 


Fact Number 20 

हमारी आंखों के जो ऊपर की मसल है ना हमारी पलकों वाली मसल, यह हमारे शरीर की सबसे तेज मसल होती है जो एक सेकंड में 4 से 5 बार चालू बंद हो सकती है। 


Fact Number 21

दोस्तों क्या आपको पता है इंसान को 90% बीमारी चिंता की वजह से होती है इसलिए अगर लंबा जीना है तो चिंता करना छोड़ दो। और इसीलिए हमारे बड़े बुजुर्ग कह गए हैं कि अगर लंबा जीना है तो कम खाओ और कम सोचो । 


Fact Number 22 

हम भले ही फिजिकली इस पृथ्वी के सबसे स्ट्रांग और सबसे तेज जीव न हो, लेकिन हम इंसान इस पृथ्वी पर सबसे लंबा दौड़ने वाले जीव है। जानवर हमसे तेज दौड़ते हैं लेकिन वो बहुत जल्दी थक जाते हैं। लेकिन हम इंसान बहुत धीमे दौड़ते हैं पर लंबे समय तक दौड़ सकते हैं। 


Fact Number 23 

हालांकि सब जानते हैं कि हमारे शरीर में पांच सेंस होती है देखने की , टेस्ट की , स्मेल की , सुनने की ,और स्पर्श की। हममें से कुछ लोग सिक्स्थ सेंस में भी मानते हैं, लेकिन वैज्ञानिक इंसानी शरीर में नाइन सेंस होने का दावा करते हैं, जैसे कि सेंस ऑफ टाइम, थर्मोसेप्शन , प्रोप्रियोसेप्शन और एक्विलिब्रिओसेप्शन 


Fact Number 24

दोस्तों, हमारी आंखें ब्रह्माण्ड के करीब 1 करोड़ से ज्यादा रंगों को पहचान सकती है। आज के वक्त में अच्छे से अच्छा कैमरा 20, 24 या 42 मेगापिक्सल का होता है लेकिन हमारे आंखों की पुतलियां पूरे 576 मेगापिक्सल की होती है। 

polycoria disease


कुछ लोगों की आंख में एक से ज्यादा प्यूपिल या पुतलियां होती है और दरअसल यह एक समस्या है जिसे पोलिकोरिया कहते हैं। और एक केस स्टडी में एक महिला की आंखों में पांच पांच पुतलियों को भी पाया गया था। 



Fact Number 25

दोस्तों क्या आपको पता है इस पृथ्वी पर सिर्फ एक ही जीव ऐसा है जो खुलकर हंस सकता है और वो है हम इंसान। हम जब मुस्कुराते हैं तो हमारे फेशियल मसल्स हिलते हैं और करीब 15 मिनट मुस्कुराने से हमारे फैट मसल्स फिफ्टी कैलोरी को बर्न करते हैं और मुस्कुराने से फेशियल मसल्स को बहुत अच्छी एक्सरसाइज भी मिल जाती है।


निष्कर्ष (Amazing Facts in Hindi)

तो दोस्तों यह था आज का हमारा लेख इंसानी शरीर से जुड़े 25 फैक्ट्स के बारे में। दोस्तों , हमे कमेंट करके जरूर बताइयेगा की आपको इनमे से कितने फैक्ट्स पहले से मालूम थे , और कौन सा फैक्ट आपको सबसे ज्यादा आश्चर्यजनक लगा। अंत तक हमारे साथ बने रहने के लिए धन्यवाद। 

Ethan

About the Author: Ethan is an experienced content writer with over 7 years of experience in crafting engaging and informative articles. His passion for reading and writing spans across various topics, allowing him to produce high-quality content that resonates with a diverse audience. With a keen eye for detail and a commitment to excellence, Ethan consistently delivers top-notch work that exceeds expectations.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने