मानव जीवन से जुड़े ये 18 फैक्ट जानकर आपके होश उड़ा जायेंगे | Amazing Facts in Hindi

Amazing Facts in Hindi: दोस्तों, क्या आप जानते हैं कि घर में दिए जाने वाले एलपीजी (LPG ) कनेक्शन के साथ इंश्योरेंस भी दिया जाता है? और क्या आपको पता है कि नोकिया के फोन का स्विच ऑन करते वक्त दिखने वाले वो दो हाथ किसके होते हैं? और तो और क्या आपको पता है कि भारतीय नोट पर छपे गांधी जी की फोटो कब और कहां ली गई थी? 

अगर आपको  ऐसे ही और amazing facts हिंदी में जानने हैं , तो हमारे इस लेख को अंत तक जरूर पढियेगा। तो आइये जानते हैं ऐसे ही जीवन से जुड़े 18  फैक्ट जो आपके होश उड़ा देंगे। 

Amazing Facts About Daily Life


जीवन से जुड़े ये 18 फैक्ट आपके होश उड़ा देंगे


Serial Number Amazing Facts In Hindi
18 Gas Cylinder
17 Gold
16 Gandhi Image on Indian Notes
15 Nokia Phone
14 Apple Seed
13 Human
12 Scotland Rule
11 Mosquito
10 Lenovo CEO
09 B&W TV and Dreams
08 Danger Grapes
07 Polar Bear
06 Sports Car Ads
05 Mole
04 Cow
03 Ostrich Egg
02 Packed Water Bottle
01 Cat Bones


Amazing Fact #18 

दोस्तों, गैस सिलेंडर तो आप सबके घर में होगा ही , लेकिन क्या आपको गैस सिलेंडर से जुड़ी एक खास बात पता है।  दोस्तों, हर एलपीजी (LPG) सिलेंडर के कनेक्शन के साथ इंश्योरेंस भी मिलता है। जी हां, ये बिल्कुल सच है। इस इंश्योरेंस के बदले में किसी भी तरह की दुर्घटना के केस में आपको मुआवजा मिलता है। 

जैसे हादसे के दौरान हुई मौत के लिए ₹6 लाख तक मुआवजा मिलता है। मेडिकल एक्सपेंसेज के लिए 30 लाख तक का मुआवजा मिलता है। प्रॉपर्टी डैमेज के लिए 2 लाख तक का मुआवजा भी उपलब्ध है। 

और तो और तत्काल राहत के लिए 25 हज़ार प्रति व्यक्ति  मुआवजा भी दिया जाता है और ये फैसिलिटी पाइप्ड एलपीजी वाले कनेक्शन के लिए भी अवेलेबल है। 


Amazing Fact 17 

दोस्तो, कहते हैं कि जो चीज़ जितनी कम होती है वो उतनी ही कीमती और महंगी होती है। सेम रूल गोल्ड यानी सोने पर भी लागू होता है। लेकिन दोस्तों आपको जानकर हैरानी होगी कि पृथ्वी पर मौजूद समुंद्र में इतना गोल्ड है कि उसे अगर पूरी दुनिया के सभी लोगों में बांट दिया जाए तो सबके हिस्से में एक एक किलो सोना आएगा। 

लेकिन ऐसा करने के लिए परेशानी ये है कि ये सोना समंदर के अंदर बहुत ही छोटे छोटे हिस्सों में घुला हुआ है जिसे बाहर निकालना लगभग नामुमकिन है। 


Amazing Fact #16 

दोस्तों, भारत की करेंसी पर महात्मा गांधी का फोटो लगा हुआ होता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि गांधी जी की ये फोटो आखिर कब और कहां ली गयी होगी। दरअसल दोस्तों भारतीय नोटों पर मौजूद गांधी की फोटो को भारत के राष्ट्रपति भवन के बाहर लिया गया था  जो उस वक्त वायसराय का घर हुआ करता था। 

gandhi pic with viceroy of india

Amazing Fact #15  

दोस्तों, नोकिया को इंडिया का सबसे मशहूर फोन कहना गलत नहीं होगा। पुराने जमाने में सभी को इस फोन को खरीदने की इच्छा हुआ करती थी। पर क्या आपने कभी सोचा है कि नोकिया के फोन को स्विच ऑन या ऑफ करते वक्त ये दो हाथ किसके होते हैं।

चलिए हम आपको बताते हैं। दरअसल दोस्तों इसमें से एक हाथ मार्था स्टीवर्ट नाम की लेडी का है और दूसरा जैक जॉनसन नाम का एक बच्चा है। 

मार्था स्टीवर्ट और जैक जॉनसन

खैर अब तो ये लोग बहुत बड़े हो गए होंगे लेकिन इनके ये हाथ आज भी पूरे विश्व में लोगों के बीच बहुत मशहूर हैं। 


Amazing Fact #14 

दोस्तों, ये तो आपने बचपन से सुना होगा कि हमें बीज नहीं खाने चाहिए क्योंकि वो काफी नुकसानदायक होते हैं। लेकिन हमारे बड़े होने के साथ हमें पता चलता है कि हर एक बीज को गलती से खा लेना नुकसानदायक नहीं होता। लेकिन दोस्तों क्या आप जानते हैं कि सेब के बीज सच में बहुत ही जहरीले होते हैं। 

जी हां ये बिल्कुल सच है। दरअसल सेब के बीज में साइनाइड होता है जो एक किस्म का जहरीला केमिकल होता है जो आपको बहुत नुकसान पहुंचा सकता है। लेकिन दोस्तों, क्योंकि ये बीज बहुत छोटे होते हैं इसलिए इनका जहर आपके शरीर में बहुत सारे बीज खाने के बाद ही फैलता है। अब इसका ये मतलब नहीं हुआ कि आप बीज को खा खा कर चेक करें। 


Amazing Fact #13 

दोस्तों, इंसान को जानवरों की कैटेगरी में ही काउंट किया जाता है लेकिन इंसान हर एक पहलू में दुनिया के बाकी जानवरों से बेहतर है। जैसे हम सभी को पता है कि चीता दुनिया का सबसे तेज दौड़ने वाला जानवर है। 

लेकिन दोस्तों क्या आप जानते हैं कि चीता एक पर्टिकुलर टाइम तक भागने के बाद थक जाता है लेकिन इंसान बिना थके चीते से भी ज्यादा तेज और ज्यादा देर तक भाग सकता है। लेकिन उसके लिए कई सालों की ट्रेनिंग भी होना जरूरी है। इंसान की ये क्वालिटी ही फिर से इंसान को दुनिया के बाकी जानवरों से बेहतर और बेहतर बनाती है। 


Amazing Fact #12 

दोस्तों, भारत में तो बच्चों के बडे होने के बावजूद भी बच्चे अपनी मां से जूते चप्पल तक से पिटते हैं। लेकिन क्या आप एक ऐसे देश के बारे में जानते हैं जहां पर 16 साल से कम उम्र वाले बच्चों को चांटा मारना तक बैन है। 

जी हां दोस्तों स्कॉटलैंड में 16 साल से कम उम्र तक के बच्चों को थप्पड़ मारना ऑफिशियली बैन है। ये रूल पेरेंट्स से लेकर टीचर तक सभी पर लागू होता है। स्लैप यानी थप्पड़ को बैन करने वाला स्कॉटलैंड इकलौता और सबसे पहला देश है। 


यह भी पढ़ें : 

चीन में खाए जाएँ वाले 10 सबसे घिनौने भोजन जिनको जान के आप उलटी कर देंगे| Amazing Facts In Hindi

यह हैं दुनिया के 10 ऐसे देश जिन्हें अमेरिका तक नहीं हरा सकता | Amazing Facts In Hindi

10 फेमस भारतीय youtubers और influencers जो अपनी बेवकूफी से हुए अरेस्ट | Amazing Facts In Hindi

भारत के 10 अरबपति जो आज सड़क पर हैं | Amazing Facts In Hindi


Amazing Fact #11 

दोस्तों , गर्मियों में और बरसात के मौसम में मच्छर तो सभी को काटते हैं लेकिन क्या आपको पता होता है कि आखिर आपको किसी नर मच्छर ने काटा है या किसी मादा  मच्छर ने। आपको पढ़ने में जरूर थोड़ा अजीब लग रहा होगा लेकिन दोस्तों आपको जानकर हैरानी होगी कि इंसानों को हमेशा सिर्फ मादा मच्छर ही काटती है। 

क्योंकि दोस्तों सिर्फ मादा मच्छर ही खून पी सकते हैं और नर मच्छर सिर्फ मीठा लिक्विड पीना पसंद करते हैं। और तो और दोस्तों एक फीमेल मच्छर अपने वजन से तीन गुना ज्यादा खून पी सकती है। 


Amazing Fact #10 

दोस्तों, लिनोवो (Lenovo) कंपनी का नाम आपने उसके अच्छे प्रोडक्ट्स की वजह से सुना होगा, लेकिन क्या आप लिनोवो कंपनी के सीईओ (CEO) येंग युवानक्विंग के बारे में जानते हैं। 

lenevo CEO Yagng Yuwanquing

दोस्तों सीईओ येंग युवानक्विंग एक बहुत बड़े समाज सेवी हैं जिसका सबूत उन्होंने साल 2012  में अपने बोनस को लोअर लेवल के कर्मचारियों के बीच बांट कर साबित कर दिया था। 

साल 2012 में येंग को 25 करोड़ का बोनस मिला था, जिसे उन्होंने अपनी ही कंपनी के सभी लोअर लेवल के कर्मचारियों के बीच बांट दिया था, जिससे सभी कर्मचारियों को लगभग 25 हज़ार रुपए मिले थे। 


Amazing Fact #9 

दोस्तों , पुराने जमाने में ब्लैक एंड व्हाइट टीवी आया करता था और फिर कलर टीवी का आविष्कार हुआ, जिसके बाद लोगों का टीवी देखने का अनुभव बिल्कुल ही बदल गया। लेकिन क्या आप जानते हैं कलर टीवी के आविष्कार से एक और चीज में बहुत बड़ा बदलाव आया है। 

दरअसल दोस्तों, एक शोध से पता चला है कि जब ब्लैक एंड व्हाइट टीवी था तब हंड्रेड परसेंट लोगों को सिर्फ ब्लैक एंड व्हाइट ही सपने आते थे। 

लेकिन कलर टीवी आने के बाद लोगों को सपने भी कलरफुल दिखने लगे। आज के जमाने में सिर्फ 9% लोगों को ही कभी कभी ब्लैक एंड वाइट सपने आते हैं। 


Amazing Fact #8 

फल तो हमेशा से ही हेल्दी रहने के लिए जरूरी होते हैं। लेकिन क्या आपको पता है एक फल ऐसा भी है जो आपके लिए कभी जहर भी बन सकता है। दरअसल दोस्तों, अगर आप दवाई खाने के बाद अंगूर खा लेते हैं तो ऐसा करना बहुत ही खतरनाक और नुकसानदायक होता है। 

ऐसा इसलिए होता है क्योंकि जब आपका लीवर दवाइयों को ब्रेकडाउन करता है तो अंगूर के मिनरल्स दवाई से मिक्स होने के बाद साइड इफेक्ट कर सकते हैं। जिससे संभवतः शरीर पर नेगेटिव इफेक्ट पड़ सकता है।  


Amazing Fact #7 

इंसानों के बारे में आपने सुना होगा कि वो लेफ्ट हैंड या राइट हैंड होते है। लेकिन क्या आप किसी ऐसे जानवर के बारे में जानते हैं जिसकी पूरी प्रजाति ही लेफ्ट हैंड होती है। दोस्तों पोलर बियर एकलौता ऐसा जानवर है जिसकी पूरी प्रजाति ही लेफ्ट हैंड होती है। 

पोलर बियर हर काम को करने के लिए अपने लेफ्ट हैंड का ही उपयोग करते हैं। और तो और आज तक ऐसा एक भी पोलर बियर नहीं देखा गया है जो राइट हैंडेड हो। 


Amazing Fact #6  

आज के मॉडर्न जमाने में हर एक छोटी सी चीज़ का भी एडवरटीजमेंट टीवी पर देखने को मिल जाता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि महँगी स्पोर्ट्स कार का विज्ञापन टीवी पर क्यों नहीं आता है? 

दरअसल दोस्तों, ऐसा इसलिए होता है क्योंकि महँगी स्पोर्ट्स कार को मैन्युफैक्चर करने वाली कंपनी का मानना है कि जो भी लोग टीवी देखने में अपने वक्त को बर्बाद करते हैं वो स्पोर्ट्स कार कभी नहीं खरीद सकते। इसलिए टीवी पर ऐड देना उनके लिए एक बेकार की चीज़ है। 


Amazing Fact #5 

लोगों के शरीर पर बहुत सी जगहों पर तिल होते हैं। कुछ तिल वक्त के साथ उभरने लगते हैं तो कुछ तिल जन्म से ही लोगों के शरीर पर होते हैं। 

लोग शरीर पर बने इन तिलों के बहुत से मतलब निकालते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं 1880 में लोगों को तिल का इतना क्रेज हो गया था कि लोग चमड़े के बने नकली तिल लगाया करते थे। 

उस वक्त लोगों को तिल वाले लोग ज्यादा खूबसूरत लगते थे। इसलिए लोग सुंदर और कूल दिखने के लिए नकली तिल लगाते थे। 


Amazing Fact #4  

दोस्तों , इंसान की जिन्दगी में दोस्ती का बहुत महत्व होता है। लोग अपनी दोस्ती के लिए कुछ भी करने को तैयार हो जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं cow यानी गाय भी अपनी दोस्ती को बहुत महत्व देती है, और तो और उसके बेस्ट फ्रेंड्स भी होते हैं। 

अगर गाय को उनके दोस्तों से अलग कर दिया जाता है तो वो अक्सर डिप्रेशन में भी चली जाती है। जिसके बाद उनकी मिल्क प्रोडक्टिविटी भी कम होने लगती है। और तो और हर इलाके की गाय की बोली भी अलग होती है जो अपनी आवाज अलग अलग तरह से निकालती है।  


Amazing Fact #3 

ऑस्ट्रिच यानी शुतुरमुर्ग सभी पछियों में से सबसे बड़ा पछी माना जाता है। यही वजह है कि उसका अंडा भी बाकी पछियों  के अंडों से बड़ा होता है। दोस्तों आपको जानकर हैरानी होगी कि ऑस्ट्रिच के अंडे से बनाया गया ऑमलेट मुर्गी के 15 अंडों के ऑमलेट के बराबर होता है। 

ऑस्ट्रिच का अंडा इस दुनिया का सबसे बड़ा अंडा भी माना जाता है। और तो और ऑस्ट्रिच का अंडा बाकी पछियों के अंडे से ज्यादा मजबूत भी होता है जिसको तोड़ने के लिए ड्रिल करना पड़ता है। 


Amazing Fact #2 

दोस्तों , आपने अक्सर पैक्ड पानी की बॉटल पर एक्सपायरी डेट लिखी हुई देखी होगी। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर पानी कैसे एक्सपायर हो सकता है। 

दरअसल दोस्तों पानी के बॉटल पर लिखी हुई एक्सपायरी डेट असल में उस बॉटल के प्लास्टिक की एक्सपायरी डेट होती है। क्योंकि प्लास्टिक अपने आप में एक खतरनाक तत्व है जिसके अंदर ज्यादा वक्त तक पानी रहने से पानी में प्लास्टिक एलिमेंट्स मिक्स हो सकते हैं। 

जिससे सम्भवतः पीने वाले को नुकसान भी हो सकता है। इसलिए बॉटल पर एक्सपायरी डेट लिखी जाती है। और तो और कंज्यूमर लॉ के मुताबिक भी हर प्रॉडक्ट पर एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य है। 


Amazing Fact #1 

दोस्तों, एक व्यस्क इंसान के शरीर में 206 हड्डियां होती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं एक कैट यानी बिल्ली के शरीर में इंसान से भी ज्यादा हड्डियां होती हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि एक बिल्ली के शरीर में 230 हड्डियां होती हैं। और  तो और बिल्लियों की लचीली सी दिखने वाली पूंछ में भी 20 से लेकर 21 हड्डियां होती हैं। 


निष्कर्ष (Amazing Facts in Hindi)

तो दोस्तों , यह था हमारा आज का लेख मानव जीवन से जुड़े ये 18 अमेजिंग फैक्ट के बारे में। दोस्तों , हमे कमेंट बॉक्स में कमेंट करके जरूर बताइयेगा की आपको इससे पहले इन में से कितने फैक्ट्स के बारे में मालूम था , और आपको इन सारे फैक्ट्स में से सबसे आश्चर्यजनक तथ्य कौन सा लगा और क्यों। अंत तक पढ़ने के लिए धन्यवाद। 

Ethan

About the Author: Ethan is an experienced content writer with over 7 years of experience in crafting engaging and informative articles. His passion for reading and writing spans across various topics, allowing him to produce high-quality content that resonates with a diverse audience. With a keen eye for detail and a commitment to excellence, Ethan consistently delivers top-notch work that exceeds expectations.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने