चीन में खाए जाएँ वाले 10 सबसे घिनौने भोजन जिनको जान के आप उलटी कर देंगे ! Mysterious Facts In Hindi

चीन में खाए जाने वाले 10 सबसे घिनौने भोजन। Mysterious Facts In Hindi

Mysterious Facts In Hindi: दोस्तों अगर कोई भारतीय चीन के ये खाना खायेगा तो उसके तो लेने के देने पड़ जायेंगे क्योंकि चीन के लोग ऐसा खतरनाक खाना खाते हैं जिसकी कोई कल्पना भी नहीं कर सकता। तो चलिए जानते हैं इन्हीं घिनौनी चाइनीज फूड्स के बारे में। 


Top 10 Worst Chinese Foods


नंबर 10. Donkey Burger 

एक ओर जहां गधों को कई देशों में ढुलाई संबंधी कामों में इस्तेमाल में लिया जाता है तो वहीं दूसरी ओर चीन के लोग इन्हें खाते हैं। ये सुनने में थोडा अजीब जरूर है पर ये पूरी तरह सच है क्योंकि चीन के लोगों के लिए गधा नाश्ते का एक बेहतरीन ऑप्शन है। 

नॉर्थ ईस्ट चाइना में गधे के मांस से बने डंकी बर्गर मिलते हैं जिन्हें वहां की एक बड़ी आबादी द्वारा खासा पसंद किया जाता है और यही कारण है कि आपको ये चीन की स्ट्रीट से लेकर वहां के बड़े बड़े रेस्ट्रॉन्ट के मेन्यू में भी देखने को मिल जाएगा। 

तो अब जब कभी भी चीन जाओ तो खाना ज़रा देख कर खाना वरना पता चले ये लोग कहीं आपको गधा ही ना खिला दें । 


नंबर 9. Live Baby Mice 

जब बात चूहे की आती है तब क्या आप सोच सकते हैं कि कोई इसे खा भी सकता है? भारत में तो नहीं खा सकता पर भारत के पड़ोसी चीन के गुआंगडोंग के लोग चूहों के बच्चों को बड़े चाव से खाते हैं और वो भी उन्हें मारकर नहीं बल्कि जिंदा। 

CHINESE MAN EATING Live Baby Mice


सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियोज हैं जिनमें चीनी लोग जिंदा चूहे के बच्चों को सॉस में डुबोकर खाए जा रहे हैं। इस डिश को चीन के लोग थ्री स्पीक कहते हैं और इसे नाम इसलिए दिया गया है क्योंकि ये तीन चीज़ों के बाद खाया जाता है। मतलब इसे खाते समय चूहों के बच्चों की तीन बार चीखे निकलती है। 

पहली बार तब जब उन्हें चॉपस्टिक से पकड़ा जाता है। दूसरी तब जब उन्हें सॉस में डुबोया जाता है और तीसरी तब जब इन्हें मुंह में रखकर चबाया जाता है। यार, मुझे तो प्रोसेस जानकर ही अजीब सा फील हो रहा है। न जाने ये चाइनीज़ लोग इसे खाते कैसे हैं? 


नंबर 8. Sheep Penis 

अब मैं आपको जिस खाने के बारे में बताने वाला हूं वो अपने नाम से ही इतना अजीब है कि हम और आप उसे खाने के बारे में सोच तक नहीं सकते। 

यूं तो दुनिया भर में खाने पीने के बहुत से अजीब व्यंजन उपलब्ध हैं मगर चीन में मिलने वाला ये व्यंजन कुछ ज्यादा ही अजीब है और इसके बारे में जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। 

Sheep Penis as a food in chinese market


शीप पेनिस चीन के बाजार में मिलने वाला एक ऐसा फूड आइटम है जो कि भेड़ के लिंग को काट कर तैयार किया जाता है और चीनी बाजार में इसको बहुत ही ज्यादा पसंद किया जाता है। 

इसको तरह तरह के मसालों और फ्लेवर के साथ तैयार किया जाता है और स्थानीय लोगों की माने तो इसे खाने से शरीर की ताकत बढ़ती है और शरीर का टेस्टोस्टेरॉन लेवल हाई रहता है। इसलिए लोग ताकत की दवाएं खाने की बजाय इसे खाना पसंद करते हैं। 


नंबर 7.  Snake Gall Bladder 

सांप जहरीले होते हैं और यही कारण है कि हम आप जैसे लोग उनके करीब तक नहीं जाते। हालांकि चाइनीज लोगों के साथ ऐसा नहीं है क्योंकि ट्रेडिशनल चाइनीज मेडिसिन्स के अकॉर्डिंग ऐसा माना जाता है कि सांप का गॉल ब्लैडर खाने से लोग हेल्दी रहते हैं और उनकी आंखों की रोशनी भी अच्छी हो जाती है। 

चीन के ज्यादातर हिस्सों में लोग कच्चे स्नेक गॉल ब्लैडर को ही खा जाते हैं। बस खाने के पहले वो इसे शराब से धोते हैं क्योंकि उनका मानना है कि अल्कोहल इस पर एक डिसइंफेक्टेंट  की तरह काम करती है। 

हालांकि कई जानकारों का मानना है कि गॉल ब्लैडर खाना बहुत ही ज्यादा खतरनाक हो सकता है और इसे पकाकर ही खाया जाना चाहिए। तब भी चाइना के लोग इसे कच्चा ही खाते हैं। गजब लोग हैं,  मतलब जो समस्या सिर्फ एक चश्मे से सॉल्व हो सकती है, उसके लिए अपनी जान जोखिम में डालते हैं। 


नंबर 6.  Chicken Testicles 

भारत हो या दुनिया का कोई भी दूसरा देश, हर जगह चिकन खाने वालों की तादाद बहुत ही ज्यादा है और लोग चिकन को बहुत पसंद करते हैं। जिसके चलते केएफसी जैसी बड़ी बड़ी फूड कंपनी भी चिकन से बने हुए व्यंजनों को दुनिया भर में सप्लाई करती है। 

चिकन में लोग या तो उसका लेग पीस खाना पसंद करते हैं या फिर उन्हें चिकन विंग्स और चिकन ब्रेस्ट खाना पसंद होता है। मगर जब बात चीन की आती है तो चाइना में चिकन के टेस्टिकल्स अर्थात अंडकोष  को भी खाया जाता है और वहां के लोग इन्हें बहुत पसंद भी करते हैं क्योंकि ये महिलाओं की स्किन को गोरा बनाता है। 

Chicken Testicles


इसे सब्जी और नूडल्स के साथ फ्राई करके लोगों को परोसा जाता है जो अपने आप में ही बहुत अजीब तो है पर तब भी महिलाएं इसे ज्यादा इसलिए खाती हैं क्योंकि ये कहीं न कहीं उनकी ब्यूटी से जुड़ा हुआ है। और जो चीज महिलाओं की ब्यूटी को फायदा पहुंचाए उसे तो महिलाएं बेशक खा ही लेती हैं। 


नंबर 5. Bird Spit Soup  

लार तो लार होती है फिर चाहे वो इंसान के मुंह से निकली हो या फिर चिड़िया के। हालांकि इन दोनों में अंतर यह है कि इंसान की लार कोई खाता नहीं है और चिड़िया की लार को चीन में बड़े चाव से खाया जाता है। 

Bird Spit Soup


दरअसल चीन में स्विफ्टलेट नाम की एक छोटी सी चिड़िया अपने सलाइवा मतलब लार से अपना घोंसला तैयार करती है जो कि हवा की वजह से बाद में सख्त हो जाता है। 

दोस्तों लार से बने इस घोंसले को चीन के लोग अपने खाने में इस्तेमाल करते हैं और इसमें चिकन मिलाकर इसका सूप बनाते हैं जो उनके अनुसार उनकी सेहत के लिए अच्छा होता है। 

इस घोंसले का टेक्सचर तो जेली जैसा होता है पर इसमें ज्यादा खास टेस्ट नहीं होता। पर फिर भी चीन के लोग इसे अजीब घोंसले वाली चीज को खाते हैं। 


नंबर 4. Balut 

जिस तरह समोसा भारत का सबसे प्रसिद्ध फूड है, ठीक उसी तरह बलूट चीन में खाया जाने वाला सबसे प्रसिद्ध स्ट्रीट फूड है। आपकी जानकारी के लिए मैं बता दूं कि बलूत एक फर्टिलाइज्ड डेवलपिंग होता है, जिसे उसके खोल के साथ उबाला जाता है और खोल के साथ ही खाया जाता है। 

Balut chinese food


ये अमूमन बतख का अंडा होता है जो कि लगभग 14 से 21 दिन में खाने योग्य हो जाता है। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि कई बार इस अंडे में हड्डी और पंख भी निकल आते हैं और चीनी लोग इन्हें भी खा जाते हैं । 

कई स्थानीय लोगों के अनुसार इन हड्डी और पंखों को खाने से इंसान हष्ट पुष्ट बनता है। भई अंडे तक तो सही था मगर ये हड्डी और पंख खाना पूरी तरह से पागलपन है। 


नंबर 3. Seahorse  

Seahorse समुद्र में पाया जाने वाला बहुत ही सुंदर और छोटा जीव है, जिसे दुनिया के विभिन्न हिस्सों में पसंद किया जाता है। लेकिन जब बात हमारे पड़ोसी चाइना की आती है तब यह जीव आपको वहां नाश्ते के रूप में सड़कों पर अक्सर मिल जाएगा। 

दोस्तों Seahorse बहुत ही ज्यादा सॉल्टी होते हैं जिसकी वजह से इन्हें अक्सर सूप और कबाब के साथ ही बनाया जाता है। हालांकि बहुत ही कम लोगों को इस बारे में जानकारी है कि ये Seahorse जहरीले भी होते हैं और इनमें नुकीले कांटे भी पाए जाते हैं जो कि आपके दांतों और गले में भी फंस सकते हैं। 

जहरीले होने के बावजूद भी यह चीनी लोगों द्वारा बहुत ही पसंद किए जाते हैं क्योंकि वहां के लोगों का मानना है कि इसे खाने से इंसान जवान बना रहता है। 

मतलब साफ है कि इसे लड़कियां ज्यादा खाती होंगी क्योंकि चाहे चीन की लड़कियां हों या दुनिया की किसी भी देश की, बूढा होना किसी भी लड़की को पसंद नहीं होता है। 


यह भी पढ़ें : 

भगवान हनुमान की 7 अनसुनी कहानियाँ जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं।

जाने अयोध्या राम मंदिर के मुख्य पुजारी कौन है, और कैसे वो 22 वर्ष की उम्र में ही बन गए राम मंदिर के मुख्य पंडित

क्या आपको पता है राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में क्यों नहीं गए शंकराचार्य 

जाने आखिर ईरान ने क्यों किया पाकिस्तान पर हमला

किला बन गई अयोध्या नगरी, राम मंदिर की सुरक्षा के लिए आया इजरायाली ड्रोन


नंबर 2. Gutter Oil  

इन दिनों जंक फूड खाने का तगड़ा चलन आ गया है। हम सब आए दिन जंक फूड यानी कि पिज्जा, बर्गर, सैंडविच और समोसे खाते रहते हैं। 

हालांकि हमारे यहां जंक फूड बनाने में जो तेल इस्तेमाल होता है वो उतना ज्यादा खराब नहीं होता जितना कि चीन में होता है। 

आप माने या ना माने पर यह बात सच है कि चीन के जंक फूड में यूज होने वाला ऑयल ऑर्गेनिक बीजों से नहीं बल्कि गटर के पानी से बनता है। 

Gutter Oil


इस गटर के पानी को रेस्ट्रॉन्ट और होटलों की नालियों से इकट्ठा किया जाता है और फिर ब्लीच की मदद से इसे साफ किया जाता है और बाजार में बेच दिया जाता है। 

मतलब चीन का जंक फूड आपके लिए खतरनाक हो सकता है। हे भगवान! ये चाइनीज लोग वाकई बहुत अजीब हैं। जानवर तक तो ठीक था पर अब नालियों का पानी भी पीने लगे हैं। 


नंबर 1. Bat

चमगादड़ का नाम सुनते ही आपको कोरोनावायरस की याद आती होगी क्योंकि यह दुनिया का एकलौता फ्लाइंग मेल है जिसने दुनिया में महामारी फैला दी थी। 

खैर इस नजरिए से तो खतरनाक है ही, साथ ही साथ यह देखने में भी काफी खतरनाक लगता है। मगर आपको जानकर आश्चर्य होने वाला है कि चीन के लोग इसे खाते हैं। 

अमूमन इससे बना सूप चाइनीज लोगों द्वारा खासा पसंद किया जाता है और वो इसे पानी या दूध में उबालकर तैयार करते हैं। दोस्तों आपकी जानकारी के लिए मैं बता दूं कि बैट को चाइना और थाईलैंड दोनों के विभिन्न हिस्सों का नेटिव क्विजीन माना जाता है और लोग इसे बड़े ही चाव से खाते हैं। 

जबकि ये बात बिल्कुल सच है कि चमगादड़ अपने साथ बहुत सी बीमारियां कैरी किए हुए होते हैं और इन्हें खाने से इंसानी शरीर में भी संक्रमण फैलने का खतरा बन जाता है। पर तब भी चीनी लोगों को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता उन्हें तो सिर्फ अपने स्वाद से मतलब है। 


निष्कर्ष 

तो दोस्तों यह था आज का हमारा लेख, चीन में खाए जाएँ वाले 10 सबसे घिनौने भोजन के बारे में। दोस्तों कमेंट करके हमे जरूर बताइयेगा की इनमे से चीन का सबसे घिनौना भोजन आपको कौन सा लगा।  

Ethan

About the Author: Ethan is an experienced content writer with over 7 years of experience in crafting engaging and informative articles. His passion for reading and writing spans across various topics, allowing him to produce high-quality content that resonates with a diverse audience. With a keen eye for detail and a commitment to excellence, Ethan consistently delivers top-notch work that exceeds expectations.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने