यह हैं दुनिया के 10 ऐसे देश जिन्हें अमेरिका तक नहीं हरा सकता| Amazing Facts in Hindi

 Amazing Facts in Hindi: घमंडी अमेरिकियों को लगता है कि उनका देश दुनिया में सबसे ताकतवर है, जो किसी को भी घुटनों पर ला सकता है। लेकिन दुनिया में ऐसे देश भी हैं, जिन्हें अमेरिका चाहकर भी नहीं जीत सकता और आखिरी वाला तो इतना छोटा देश है कि आप कल्पना भी नहीं कर सकते कि ये भी अमेरिका के पसीने छुड़ा देगा। तो चलिए जानते हैं इन्हीं देशों के बारे में। 


Even America can't Defeat These 10 Countries



यह हैं दुनिया के 10 ऐसे देश जिन्हें अमेरिका तक नहीं हरा सकता| Amazing Facts in Hindi


नंबर 10. वियतनाम (Vietnam)

दोस्तों, शुरुआत करते हैं एक ऐसे देश से जहां से एक समय अमेरिका को भी भागना पड़ गया था। जी हां मैं बात कर रहा हूं वियतनाम की जो कि आज दुनिया के उन देशों में शुमार है जिसे अमेरिका तो क्या दो तीन देश एक साथ मिलकर भी घुटनों पर नहीं ला सकते। 

दरअसल वियतनाम की ताकत उसके आम लोगों में बसती है, जिन्होंने इतिहास में कई कॉलोनियल पावर से लड़ते हुए अपने अंदर आजादी का एक अलग ही जज्बा जगा लिया है। 

वियतनाम की सेना गुरिल्ला वारफेयर में भी अव्वल है और उसे घने जंगलों और पहाड़ी इलाकों में लड़ने का अनुभव भी प्राप्त है। साथ ही साथ वियतनाम के पास चीन और रूस जैसे कई दूसरे ताकतवर देशों का भी समर्थन है, जिसके चलते उसे हराया नहीं जा सकता। 

1973 में अमेरिका ने वियतनाम से अपनी सेना इसलिए वापस बुला ली थी क्योंकि उसे वहां लोगों के विद्रोह का सामना करना पड़ रहा था। जबकि अमेरिका के मुताबिक वो वियतनाम में सिर्फ इसलिए गया था 

क्योंकि उसे डर था कि कहीं चीन की कम्युनिस्ट पार्टी का कम्युनिज्म पूरे वियतनाम में न फैल जाए। खैर कुछ भी हो पर दुनिया तो यही मानती है कि अमेरिका को वियतनाम से दुम दबाकर भागना पड़ गया था। 


नंबर 9.  ब्राजील (Brazil)

अब बात करते हैं दुनिया के पांचवें सबसे बड़े देश ब्राजील की, जो कि अपने वर्षावनों, पहाड़ी इलाकों और लंबे मैदानों के लिए जाना जाता है। 

ब्राजील यूं तो सैन्य शक्ति के मामले में अमेरिका के सामने बेहद कमजोर है पर इसके बावजूद भी इसे नहीं जीता जा सकता क्योंकि एक तो इसे जियोग्राफिकल बहुत से एडवांटेज मिले हुए हैं और दूसरा यहां की करीब 21 करोड़ जनता भी अपनी आजादी के लिए लड़ना जानती है। 

अगर अमेरिका या कोई दूसरा देश ब्राजील पर हमला कर देता है तो वो दिक्कत में आ सकता है। क्योंकि ब्राजील के भी कई दूसरे ऐसे ताकतवर देशों से दोस्ताना संबंध है जो उसकी सीमाओं की रक्षा के लिए उसकी तरफ से कभी भी युद्ध मैदान में उतर सकते हैं। 


नंबर 8. इंडोनेशिया (Indonesia)

वैसे तो इंडोनेशिया और अमेरिका के दोस्ताना संबंध हैं, मगर फिर भी अगर अमेरिका धोखे से इंडोनेशिया पर हमला कर भी देता है तब भी वो इंडोनेशिया को नहीं जीत पाएगा। क्योंकि इंडोनेशिया की सेना इतनी ताकतवर तो है ही कि वो बड़े से बड़े दुश्मन से अपने देश का बचाव कर सके। 

इतना ही नहीं जब बात इंडोनेशिया की जियोग्राफी की आती है तब ये किसी भी दुश्मन के लिए सबसे बड़ी चुनौती में से एक है। क्योंकि इंडोनेशिया बाकी देशों से अलग एक archipelagic जियोग्राफी रखता है। 

मतलब ये द्वीपों का एक समूह है जिस पर हमले और हथियारों की सप्लाई को बरकरार रखना किसी भी दुश्मन के लिए असंभव है। 

हां, इतना जरूर है कि यहां हवाई मार्ग से मिसाइल दागी जा सकती है पर असल कब्जा तो जमीन पर लड़ कर होता है। और क्योंकि यहां की जियोग्राफी बहुत ही जटिल है इसलिए इसके चलते इंडोनेशिया को जीता नहीं जा सकता। 


नंबर 7. फ्रांस (France )

जब बात दुनिया के 10 सबसे ताकतवर देशों की आती है तब उनमें फ्रांस का नाम भी शुमार होता है और यही कारण है कि कोई भी देश फ्रांस पर कब्जा करने के बारे में 10 बार सोचेगा, फिर भले ही वो देश खुद अमेरिका ही क्यों न हो। 

आपकी जानकारी के लिए मैं बता दूं कि फ्रांस की सेना दुनिया की सबसे एडवांस सेनाओं में से एक मानी जाती है, जिसके पास एक से बढ़कर एक हाईटेक हथियार तो मौजूद हैं ही साथ ही साथ ये एक न्यूक्लियर हथियारों का भी जखीरा रखे हुए हैं जो वक्त आने पर कभी भी इस्तेमाल हो सकता है। 

इतिहास में फ्रांस पर कई बार कब्जे की कोशिश हुई है,  लेकिन इस देश ने  ऐसी कोशिशों का हर बार मुंहतोड़ जवाब दिया है जो साफतौर पर यह जाहिर करता है कि इसे हरा पाना लगभग नामुमकिन ही है। 


नंबर 6. यूनाइटेड किंगडम (United Kingdom)

अक्सर लोगों के मन में ये सवाल आता है कि जिन अंग्रेजों ने आधे से भी ज्यादा दुनिया पर राज किया, क्या उनके देश पर अमेरिका जैसा कोई दूसरा देश कब्जा कर सकता है? 

मेरे हिसाब से तो ऐसा नहीं हो सकता क्योंकि यूनाइटेड किंगडम आज एक न्यूक्लियर पावर वाला देश है जिस पर हमला करने से पहले अमेरिका और बाकी देशों को ना जाने कितनी बार सोचना होगा। 

यूके की सेना न सिर्फ दुनिया की सबसे बड़ी सेनाओं में से एक है बल्कि इसको कई दूसरे बड़े देशों का भी समर्थन प्राप्त है। फिलहाल में तो यूके और अमेरिका आपस में फ्रेंडली कोऑपरेशन बनाए हुए हैं और नाटो जैसे मिलिट्री अलायंस का पार्ट है। 

पर अगर निकट भविष्य में बदलती परिस्थितियों के बीच अगर अमेरिका ने यूके पर कब्जा करने की मंशा रखी तो हो सकता है कि दोनों देशों के बीच एक न्यूक्लियर वॉर छिड़ जाए। और इसी के डर से अमेरिका तो क्या एक साथ कई देश भी यूके पर हमला नहीं कर सकते। 


नंबर 5.  सऊदी अरेबिया (Saudi Arabia)

यूं तो सऊदी अरेबिया को अपनी सुरक्षा के लिए कभी कभार अमेरिका की मदद लेनी पड़ती है, पर इसका मतलब ये बिल्कुल भी नहीं है कि सऊदी अरेबिया पर कब्जा किया जा सकता है। 

सऊदी अरब के आस पास उसके बहुत से दोस्त देश हैं जो हर वक्त उसके लिए खड़े रहते हैं। साथ ही सऊदी की अपनी सेना भी अच्छा खासा दम रखती है। 

आज बहुत से देश तेल के लिए सऊदी पर निर्भर करते हैं और ऐसे में अगर दूसरे देश सऊदी अरेबिया पर कब्जा करने की मंशा रखेंगे तब उसे दुनिया के कई दूसरे देशों से भी लड़ाई करनी पड़ेगी। 

अगर अमेरिका सऊदी अरेबिया पर कब्जे की कोशिश करेगा तब भी ये कर पाना उसके लिए मुश्किल ही है क्योंकि दोनों देशों के बीच लंबी दूरी है और अमेरिका के लिए इतनी दूर तक लगातार हथियार और सेना भेजना मुश्किल है। 


नंबर 4. साउथ कोरिया (South Korea)

साउथ कोरिया कहने को तो एक छोटा सा देश है पर जब बात इस पर कब्जा करने की आती है तब ऐसा कर पाना आसान नहीं है। 

दरअसल, एक तो इसकी सेना खुद की रक्षा करने में सक्षम है और दूसरा अगर किसी देश ने इस पर कब्जा करने की मंशा बनाई तब उसे इसके साथ साथ इसका पड़ोसी देश नॉर्थ कोरिया से भी निपटना पड़ेगा। 

अब आप सोच रहे होंगे कि भला नॉर्थ कोरिया का साउथ कोरिया से क्या लेना देना। बिल्कुल लेना देना है। क्योंकि भले ही ये दोनों देश एक दूसरे के दुश्मन हैं, पर अगर अमेरिका या कोई दूसरा देश साउथ कोरिया पर कब्जा करेगा तो नॉर्थ कोरिया के लिए भी एक सिक्योरिटी थ्रेट खड़ा हो जाएगा। 

इसलिए नॉर्थ कोरिया ना चाहते हुए भी इस युद्ध में कूदेगा। और क्योंकि नॉर्थ कोरिया के पास न्यूक्लियर वेपन्स हैं, इसलिए उससे लड़ने से  पहले किसी को भी अपने खुद के अंजाम के बारे में सोचना होगा। 


नंबर 3. टर्की (Turkey)

अब बात करते हैं टर्की के बारे में जो मिडिल ईस्ट और यूरोप के बीच एक अच्छा खासा कद रखता है। टर्की की मिलिट्री बहुत ही ज्यादा ताकतवर है। 

साथ ही टर्की के पास बहुत से आधुनिक हथियार भी मौजूद है और इन सब से कहीं ज्यादा ऊपर टर्की की स्ट्रेटेजिक जियोग्राफिक लोकेशन भी उसे आक्रमण के हिसाब से नामुमकिन बनाती है। 

आज टर्की के भारत के साथ अच्छे संबंध नहीं है। पर जब बात दुनिया के दूसरे देशों से संबंध की आती है तब इसमें टर्की कई अन्य देशों से आगे है और शायद ही आप सभी को मालूम होगा कि टर्की भी एक नाटो मेंबर है। 

इसके चलते अगर कोई देश इस पर हमला करता है तब उसे एक साथ न जाने कितने सारे देशों का आक्रमण झेलना होगा। 


नंबर 2.  जर्मनी (Germany)

टर्की के बाद अब बात करते हैं उस देश की जहां से द्वितीय विश्वयुद्ध की शुरुआत हुई थी। मेरा मतलब जर्मनी की जो आज नाजी विचारधारा से आजाद होकर विकास के पथ पर चल पड़ा है। 

जर्मनी के पास आज एक मजबूत सेना है जिनके पास एक से बढ़कर एक आधुनिक हथियार मौजूद हैं। जर्मनी ने अपने इतिहास में बहुत से युद्ध लड़े हैं और उसका फाइटिंग एक्सपीरियंस जबरदस्त है। 

साथ ही साथ जब बात यहां के आम लोगों की आती है तो वो भी अपने देश के लिए मर मिटने को तैयार रहते हैं। जिसके चलते कोई दुश्मनी का भाव लेकर यहां घुसपैठ नहीं कर सकता। 

आपकी जानकारी के लिए मैं बता दूं कि टर्की की तरह जर्मनी भी नाटो का सदस्य है और ऐसे में अमेरिका या किसी दूसरे देश का इस पर हमला करने का सवाल ही पैदा नहीं होता। 


यह भी पढ़ें : चीन में खाए जाएँ वाले 10 सबसे घिनौने भोजन जिनको जान के आप उलटी कर देंगे 


नंबर 1. भूटान (Bhutan)

दोस्तों सबसे आखिर में बात करते हैं मिलिट्री के लिहाज से दुनिया के सबसे कमजोर देश यानी भूटान की, जो कहने को तो बहुत ही ज्यादा कमजोर है पर फिर भी इस पर कब्जा नहीं किया जा सकता। 

आप ही सोचिए चीन जैसे विस्तारवादी विचारधारा वाले देश का पड़ोसी होने के बाद भी भूटान सुरक्षित है तो इसमें कोई ना कोई बात तो जरूर होगी। 

एक तो भूटान हिमालय के करीब है जो इसे स्ट्रेटेजिक एडवांटेज प्रदान कराता है और दूसरा इसके कई ताकतवर देशों से अच्छे संबंध हैं जिनमें से एक हमारा भारत देश भी है। 

अगर कोई भूटान पर हमला करेगा तो भारत समेत कई दूसरे देशों की सेना भूटान के लिए लड़ जाएगी और अगर वो दुश्मन अमेरिका हुआ तब तो चीन भी भूटान की रक्षा के लिए आगे आएगा। 

हालांकि शायद ही कोई देश भूटान जैसे सुंदर देश पर हमला या कब्जा करने की मंशा रखेगा क्योंकि ना तो भूटान युद्ध चाहता है और ना ही ये किसी दूसरे देश के लिए खतरा पैदा करता है। 


निष्कर्ष 

तो दोस्तों यह थे वो 10 देश जिनके ऊपर हमला करने से पहले अमेरिका भी 10 बार सोचेगा। तो दोस्तों अगर और ऐसा कोई देश आपको लगता है जिस पर अमेरिका कभी हमला नहीं कर सकता है तो हमे कमेंट में जरूर बताइयेगा। धन्यवाद। 

Ethan

About the Author: Ethan is an experienced content writer with over 7 years of experience in crafting engaging and informative articles. His passion for reading and writing spans across various topics, allowing him to produce high-quality content that resonates with a diverse audience. With a keen eye for detail and a commitment to excellence, Ethan consistently delivers top-notch work that exceeds expectations.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने