नास्त्रेदमस की टॉप 10 भविष्यवाणियां जो उन्होंने 2024 के लिए की हैं | Amazing Facts In Hindi

Amazing Facts In Hindi: दोस्तों नास्त्रेदमस  इतिहास की कई सबसे महत्वपूर्ण घटनाओं की भविष्यवाणी करने के लिए जाने जाते हैं, जैसे कि हिटलर का सत्ता में आना या एलिजाबेथ द्वितीय की मृत्यु। 

फ्रांसीसी ज्योतिषी नास्त्रेदमस ने एक बार फिर इस वर्ष 2024  के लिए भविष्यवाणियों की एक चेन बनाई है और आपको जानकर हैरानी होगी कि उनकी एक भविष्यवाणी तो नया साल शुरू होते ही साल के पहले दिन ही सच भी हो गई है। 

नास्त्रेदमस ने कई घटनाओं की भविष्यवाणी की, उनमें प्राकृतिक आपदाओं के साथ साथ एलियंस का आना और चीन के साथ युद्ध भी शामिल है। नास्त्रेदमस ने कई ऐसी बातें कही थी जो आगे चलकर सच साबित हुई। तो आइए जानते हैं 2024  की चौंका देने वाली नास्त्रेदमस  की भविष्यवाणियों के बारे में । 


Top 10 most nostradmus predictions of the world 2024


नास्त्रेदमस की टॉप 10 भविष्यवाणियां जो उन्होंने 2024 के लिए की हैं | Amazing Facts In Hindi


नंबर 10. Massive Earthquake 

जी हां दोस्तों नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी में सबसे पहले हम भूकंप की बात  करेंगे जिसे  नास्त्रेदमस ने जापान के समुद्री तट पर घटित होने का संकेत दिया था।उन्होंने अपनी भविष्यवाणी में कहा था इस भूकंप की वजह से इतनी बड़ी सुनामी आएगी जो घरों को तबाह कर देगी और सैकड़ों लोगों की जान ले लेगी। 

और दोस्तों यह बिल्कुल साफ साफ पता चलता है कि 2024  शुरू होते ही भूकंप ने जापान में पूरी तबाही मचा दी है। 

साल 2024  के पहले ही दिन जापान में भारी भूकंप आ गया और वो भी कोई ऐसा वैसा नहीं बल्कि उस भूकंप की तीव्रता 7.6 थी जिसे देखने के बाद कोई भी आश्चर्यचकित हुए बिना नहीं रह पाएगा कि क्या सच में जैसी जैसी भविष्यवाणी नास्त्रेदमस ने की है वो सभी सच होने वाली है। 

आपको जानकर हैरानी होगी कि नास्त्रेदमस  की भविष्यवाणी के मुताबिक भूकंप सिर्फ जापान में ही नहीं बल्कि साल 2024  में अमेरिका में भी कुछ भीषण भूकंप आएंगे जिन्हें पश्चिमी तट तक देखा जाएगा जो कि सब कुछ बर्बाद कर देंगे। 

एक झटके में ही कुछ बहुत बड़ा नुकसान होगा। अब आगे ये देखना है कि जापान की तरह क्या अमेरिका में भी ये सच होने वाला है या फिर नहीं। 


नंबर 9. Volcanic Eruption  

दोस्तों 2024 की पहली बड़ी आपदा के बाद अब बारी है हम दूसरी आपदा की बात करें जो है ज्वालामुखी विस्फोट। जी हां दोस्तों नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी के अनुसार एक उग्र पर्वत जाग्रत होगा और भूमि पर अपना पिघला हुआ क्रोध उगलेगा। 

जिसका मतलब है कि कई सालों से सोया हुआ ज्वालामुखी एकदम से जाग उठेगा जो पृथ्वी पर अपना गुस्सा निकालेगा। इस विनाशकारी घटना से प्राकृतिक दुनिया और मानवता दोनों के लिए गंभीर परिणाम सामने आने की आशंका है। 

नास्त्रेदमस की रहस्यमयी भविष्यवाणी के अनुसार विस्फोट को आग और धुएं के एक उग्र नृत्य यानी कि तांडव के रूप में वर्णित किया गया है, जो उन शक्तियों को उजागर करेगा जो पृथ्वी की सतह को नया आकार देंगी। 

ऐसा कहा जाता है कि लावा की जलती हुई नदियां अपने रास्ते में आने वाली हर चीज को निगल जाएगी  , जिससे लैंडस्केप हमेशा के लिए बदल जायेगा।  कुछ लोगों का मानना है कि आकाश और ब्रह्मांडीय ऊर्जाएं इस प्रलयंकारी घटना को शुरू करने में भूमिका निभाएंगी। 

नास्त्रेदमस के अनुसार 2024  में होने वाली यह दूसरी बड़ी प्राकृतिक आपदा इटली के माउंट एटना पर एक विशाल ज्वालामुखी विस्फोट से होगी। नास्त्रेदमस ने वर्ष के अंत में या 2025 की शुरुआत में विस्फोट की भविष्यवाणी की है। 

उनके अनुसार यह 79A.D. या 1631A.D.  के बाद से वेस्ट पर्वत पर सबसे भीषण ज्वालामुखी विस्फोट होगा। अब देखना ये है कि इस बात में कितनी सच्चाई है। 


नंबर 8. China Military Action 

दुनिया भर के एक्सपर्ट चीन को एक उभरती हुई ताकत के रूप में देख रहे हैं। कई लोग यहां तक कहते हैं कि अमेरिका और चीन के बीच चल रही कॉम्पटीशन एक नया कोल्ड वॉर है। लेकिन इस कोल्ड वॉर के असल युद्ध में बदलने की हमेशा आशंका रही है। 

नास्त्रेदमस अपनी भविष्यवाणी में युद्ध और नौसैनिक युद्ध के बारे में कहते हैं। उन्होंने कहा, लाल शत्रु भय से पीला हो जाएगा महान महासागर में भय होगा। 

कई लोग लाल शत्रु को कम्युनिस्ट चीन के तौर पर मानते हैं और कुछ ऐनालिस्ट ने इसकी व्याख्या ताइवान पर चीन के हमले के रेफरेंस में की है, क्योंकि चीन का झंडा लाल रंग का है। चीन के पास एक विशाल नौसेना है, इस कारण माना जा रहा है कि ये लड़ाई समुद्र में हो सकती है। 

नास्त्रेदमस ने भविष्यवाणी की थी कि लड़ाई और नौसैनिक युद्ध एक लाल शत्रु से आएगा जो भय से पीला पड़ जाएगा, जिससे महान महासागर भयभीत हो जाएगा। यानी कि समुद्र में रोएगा चीन और वहीं महान महासागर इंडियन ओशियन है। 



यह भी पढ़ें : 

चीन में खाए जाएँ वाले 10 सबसे घिनौने भोजन जिनको जान के आप उलटी कर देंगे| Amazing Facts In Hindi

यह हैं दुनिया के 10 ऐसे देश जिन्हें अमेरिका तक नहीं हरा सकता | Amazing Facts In Hindi

10 फेमस भारतीय youtubers और influencers जो अपनी बेवकूफी से हुए अरेस्ट | Amazing Facts In Hindi

भारत के 10 अरबपति जो आज सड़क पर हैं | Amazing Facts In Hindi



नंबर 7.  Extended Human Life Span

 जी हां दोस्तों आपने बिल्कुल सही सुना। नास्त्रेदमस की अगली भविष्यवाणी में यही बताया गया है कि साल 2024  में वैज्ञानिक एक ऐसी खोज करेंगे जो इंसानों की जिंदगी 150 से 170 सालों तक बढ़ा देगा। और आपको जानकर हैरानी होगी कि यह खोज भारत में होने वाली है। 

यानी कि उन्होंने साफ साफ लिखा है कि भारत के वैज्ञानिक एक ऐसी खोज करेंगे जिससे इंसान 150  साल तक जी सकेगा। प्रेजेंट टाइम में दुनिया में एवरेज लाइफ स्पैन 72 साल है। अगर नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी सच होती है तो इसका मतलब है कि इंसान अब के मुकाबले दो गुना जीवन जी पाएंगे। 


नंबर 6. Deadly Virus

अब तक कोरोना वायरस से पूरी तरह दुनिया बच नहीं पाई है। लेकिन अब आपका फिर से सामना होने का समय आ गया है क्योंकि नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी में एक बहुत पुराने और बहुत खतरनाक वायरस की खोज का उल्लेख किया गया है जो ग्लेशियरों के पिघलने से निकलता है। 

जिससे कोरोना से भी ज्यादा बड़े पैमाने पर लोगों की मौतें होंगी। जिसे सुनकर मुझे तो ऐसा लग रहा है कि ये सब कुछ सोची समझी साजिश है। कभी तो लाइफ स्पैन एक्सटेंड हो रहा है और कभी इतनी मौत हो रही है। यानी कि सब कुछ खुद ही बैलेंस हो जाएगा। 


नंबर 5. Blackout in America 

जी हां दोस्तों आपने बिल्कुल सही सुना। अमेरिका एक डेवलप देश है जिसमें बहुत जल्दी अंधेरा छाने वाला है नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी के अनुसार। 

उन्होंने अपनी भविष्यवाणी में कहा है कि अमेरिका में बिजली की कमी और पूरी तरह ब्लैक आउट होने का खतरा है। उन्होंने कहा कि खास तौर पर कैलिफोर्निया और टेक्सास में बड़ा ब्लैकआउट होगा। 

इन दोनों ही स्थानों पर बहुत अधिक मात्रा में तेल है। उनका कहना है कि इसको बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर डैमेज की तरह देखता हूं। ये ब्लैकआउट किसी मौसमी घटना या तूफान की वजह से होगा। 


नंबर 4. Robots Will Create Their Own language 

दोस्तों, इस साल कृत्रिम बुद्धिमता यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आत्म जागरुकता हासिल करेगी। जिसका मतलब ये है कि इसे काम करने के लिए इंसानों के इनपुट की जरूरत नहीं पड़ेगी। 

उनका दावा है कि रोबोट फिर अपनी भाषा बनाएंगे, जिसे आम इंसान भी नहीं समझ पाएंगे। ऐसे में इंसानों के लिए रोबॉट से खतरा बन जाएंगे। 


नंबर 3. Great Star And Two Sun  

महान सितारा सात दिन तक चलेगा और एक बादल से निकलेंगे दो सूरज, आसमान में दो सूर्य निकलने का आभास होगा। कोलंबिया के एक गांव में हाल ही में अचानक एक साथ दो सूर्य दिखाई दिए थे, जिसे देख लोग हैरान रह गए थे। 

Great Star And Two Sun


लोगों का कहना है कि एक सूर्य होगा और दूसरा आसमानी पिंड होगा जो बंगाल की खाड़ी में गिरेगा और भारत के ओडिशा को जलमग्न कर देगा। 


नंबर 2. Mysterious People in India

नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी में भारत के बारे में बहुत ही रहस्यमयी बातें कही गई हैं। जैसे कि भारत के साइंटिस्ट मनुष्य जीवन को दोगुना कर देंगे और दूसरी चौंकाने वाली बात है कि भारत में रहस्यमय लोगों का आगमन होने वाला है। 

यानी कि साल 2024  में भारत में कुछ ऐसे लोग आएंगे जिन्हें कोई नहीं जानता होगा और भविष्यवाणी के दावे के अनुसार हिमालय में तपस्या कर रहे ऐसे संतों का आगमन होने वाला है जो चमत्कारिक और रहस्यमय है और जो हजारों वर्षों से जीवित हैं। 

इसके अलावा सबसे डराने वाली भविष्यवाणी ये भी है कि एलियंस पृथ्वी पर आ सकते हैं। भविष्यवक्ता के अनुसार दुनिया अंधेरे में ढक सकती है और उन्होंने दावा किया था कि अगर इस साल एलियंस पृथ्वी पर आएंगे तो लाखों लोग मारे जाएंगे। 


नंबर 1. Biological Weapons Test and Climate Change 

ये 2024 के लिए सबसे चिंताजनक भविष्यवाणियों में से एक है, जो बहुत बड़े विनाश का कारण बन सकता है। जिसमें नास्त्रेदमस के अनुसार एक बड़े देश द्वारा इंसानों पर Bio -weapon (जैविक हथियार) टेस्ट किए जा सकते हैं, जिससे हजारों की संख्या में लोगों की मौत हो सकती है। 

दोस्तों क्लाइमेट चेंज के बारे में हमें नास्त्रेदमस से जानने की जरूरत नहीं क्योंकि हम भयानक तूफान, जंगल की आग और लगातार बढ़ते तापमान को देख रहे हैं। हालांकि नास्त्रेदमस ने सदियों पहले ही इसकी भविष्यवाणी की थी। 

नास्त्रेदमस ने लिखा था कि 40 वर्षों तक इंद्रधनुष दिखाई नहीं देगा और 40 वर्षों तक इंद्रधनुष हर रोज दिखाई देगा। सूखी धरती और सूखती जाएगी और जब ये दिखेगा तो बहुत बड़ी बाढ़ आएगी। 

नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी को डिकोड करने वाले मानते हैं कि वो 2024  में न्यूक्लियर धमाके की चेतावनी देते हैं जो जलवायु पर असर डालेगा। नास्त्रेदमस का कहना है कि धरती और भी ज्यादा गर्म होगी। 

2024  में वो अपरिवर्तनीय जलवायु परिवर्तन की बात करते हैं। इस साल हीट वेव और भी ज्यादा सामान्य हो जाएगी, इतनी ज्यादा की वो मछलियों को भी उबाल सकती है। 


निष्कर्ष (Amazing Facts In Hindi)

तो दोस्तों यह था  हमारा लेख नास्त्रेदमस की टॉप 10 भविष्यवाणियां जो उन्होंने 2024 के लिए की हैं के बारे में। दोस्तों आपको क्या लगता है की क्या सच में नास्त्रोदमस की भविष्वाणियों में कुछ सच्चाई है या यह सिर्फ एक कोरी कल्पना मात्र है। 

क्योंकि अगर हम अपने हिन्दू धर्मग्रंथो की बात करें तो वहां पर अभी  नहीं बताया गया है। तो दोस्तों अपने विचार कमेंट बॉक्स में हमारे साथ जरूर साझा करें। यहां तक हमारे साथ बने रहने के लिए धन्यवाद। 

Vinod Pandey

About the Author: Vinod is an experienced content writer with over 7 years of experience in crafting engaging and informative articles. His passion for reading and writing spans across various topics, allowing him to produce high-quality content that resonates with a diverse audience. With a keen eye for detail and a commitment to excellence, Vinod consistently delivers top-notch work that exceeds expectations.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने