Post Office all Scheme Interest Rate Wef. 1 April to 30 june 2024| जाने अब ₹100000 जमा करने पर कितना ब्याज मिलेगा

दोस्तों, जैसा कि हम सब जानते हैं कि भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के द्वारा हर तिमाही, अर्थात हर तीन महीने के बाद पोस्ट ऑफिस की सभी स्माल सेविंग स्कीम्स की ब्याज दरों में जो परिवर्तन किया जाता है, सभी स्कीमों की ब्याज दर को रिवाइज किया जाता है अर्थात 1 अप्रैल से 30 जून तक के क्वार्टर में पोस्ट ऑफिस की सभी स्कीमों की जो ब्याज दरें रहने वाली है वह भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के द्वारा घोषित की जा चुकी है। 

तो आइए दोस्तों, अब जानते हैं कि इस तिमाही के दौरान पोस्ट ऑफिस की विभिन्न स्कीमों की ब्याज दरें क्या रहने वाली हैं तथा उन ब्याज दरों के हिसाब से यदि हम उनमें ₹1 लाख जमा करते हैं तो उस पर हमें कुल कितना ब्याज मिलता है। 


Post Office all Scheme Interest Rate Wef. 1 April to 30 june 2024


Table of Contents

Post Office Saving Account 

तो आइये दोस्तों सबसे पहले देखते हैं बचत बैंक खाते पर ब्याज दर कितनी रखी गई है। पहले की तरह ही बचत बैंक खाते पर ब्याज की दर को 4% वार्षिक रखा गया है। यदि इस खाते में हम ₹1 लाख जमा करते हैं तो एक साल के बाद हमें ₹1,04,000 वापस मिलते हैं। 

₹1 लाख हमारा मूलधन और ₹4,000 उस पर एक साल का ब्याज बनता है। बचत खाता जिसको सेविंग अकाउंट के नाम से जानते हैं यह एक साधारण खाता है। इसमें हम कभी भी पैसा जमा कर सकते हैं तथा कभी भी पैसा निकलवा सकते हैं। इस खाते में जमा किए गए पैसे का कोई भी लॉक इन पीरियड नहीं होता है। 

पोस्ट ऑफिस का जो बचत खाता होता है, उस पर दिया जाने वाला ब्याज जो कि 4% है, कई प्राइवेट बैंकों की एफडी से भी ज्यादा ब्याज दर है। 


Post Office Saving Account Values
Interest Rate 4% Annually
Total Amount Deposited ₹100000
Maturity Amount Value After 1 year ₹ 104000


Post Office 1 Year Time Deposit (TD)

तो चलिए दोस्तों, अब बात करते हैं पोस्ट ऑफिस की 1 Year Time Deposit (TD) जिसको FD के नाम से भी जानते हैं। इसमें जो ब्याज की दर को 6.9 % रखा गया है जो कि सालाना है। इस पर यदि हम ₹1 लाख जमा करते हैं तो हमें इस पर ₹7,080 ब्याज मिलता है तथा मैच्योरिटी पर कुल ₹1,07,080 वापस मिलते हैं। 

पोस्ट ऑफिस की सभी TD टाइम डिपॉजिट पर ब्याज क्वार्टरली लगता है तथा एनुअल पे होता है। 1 अप्रैल 2024 से आपको वहां पर फिक्स 6.9%  एनुअल इंटरेस्ट दिया जाएगा। 


1 Year Time Deposit (TD) Values
Interest Rate 6.9% Annually
Total Amount Deposited ₹100000
Maturity Amount Value After 1 year ₹ 10708


Post Office 2 Year Time Deposit (TD)

आइए दोस्तों अब जानते हैं 2 Year Time Deposit (TD) के इंटरेस्ट के बारे में। तो 2 Year Time Deposit (TD) पर  01/04/ 2024  से 7% की दर से ब्याज दिया जाएगा। 

यदि हम इसमें ₹1 लाख जमा करते हैं तो इस पर हमें  ₹7185.90 ब्याज के मिलेंगे और दो साल में जो कुल मैच्योरिटी पर हमें रकम वापस मिलेगी वह अगर ₹1 लाख जमा करते हैं तो ₹1,14,372 हमें वापस मिलेंगे। ब्याज की कैलकुलेशन क्वार्टरली होती है तथा सालाना इसको पे किया जाता है। 


2 Year Time Deposit (TD) Values
Interest Rate 7% Annually
Total Amount Deposited ₹100000
Maturity Amount Value After 2 year ₹ 11437


Post Office 3 Year Time Deposit (TD)

दोस्तों अब यदि बात करें 3 Year Time Deposit (TD) के बारे के बारे में तो इसकी  जो ब्याज दर इस तिमाही के लिए रखी गई है, 7.1 % सालाना रखी गई है। 

इसमें यदि हम ₹1 लाख जमा करते हैं तो उस पर हमें  ₹7291.29 जो ब्याज मिलता है और इस तरह से तीन साल का ब्याज ₹21,873 बन जाता है और मैच्योरिटी पर कुल हमें जो रकम वापस मिलेगी यदि हम ₹1 लाख जमा कराएंगे तो हमें कुल ₹1,21,873 वापस मिलेंगे। ब्याज की गणना क्वार्टरली बेसिस पर की जाती है तथा साल में एक बार इसका ब्याज देय होता है। 


3 Year Time Deposit (TD) Values
Interest Rate 7.1% Annually
Total Amount Deposited ₹100000
Maturity Amount Value After 2 year ₹ 121873


Post Office 5  Year Time Deposit (TD)

दोस्तों अब बात करते हैं 5  Year Time Deposit (TD) के बारे में तो 5  Year TD का जो ब्याज दर है 7.5% रखा गया है। इस पर यदि हम ₹1 लाख जमा कराते हैं तो हमें  सालाना ₹7,713.59 का ब्याज मिलता है और पांच साल में  कुल ब्याज ₹38,568 मिलता है। 

इस तरह से मैच्योरिटी पर अगर हम ₹1 लाख जमा करते हैं तो पांच साल के बाद हमें कुल ₹1,38,568 वापस मिलते हैं। दोस्तों मैं यहां पर आपको बता दूं कि 5  Year Time Deposit (TD) में हाल ही में इसके एक नियम में काफी बड़ा बदलाव किया गया है। 

पहले 5  Year Time Deposit (TD) को हम छह महीने के बाद प्री मेच्योर क्लोज करवा सकते थे। लेकिन नए नियम के अनुसार आप अब 5  Year Time Deposit (TD) को चार साल से पहले प्री मेच्योर क्लोज नहीं करवा सकते हैं। चार साल के बाद भी यदि आप इसको प्री मेच्योर क्लोज कराते हैं तो इस पर केवल सेविंग बैंक का ब्याज ही दिया जाएगा। 


5 Year Time Deposit (TD) Values
Interest Rate 7.5% Annually
Total Amount Deposited ₹100000
Maturity Amount Value After 5 year ₹ 13856


Post Office Recurring Deposit (RD)

तो दोस्तों अब बात करते हैं पोस्ट ऑफिस की रेकरिंग डिपॉजिट जिसको RD के नाम से जानते हैं।  इस पर जो ब्याज की दर है इस क्वार्टर में यानी कि  1 अप्रैल 2024 से शुरू होने वाला क्वार्टर है, इसमें 6.7% रखी गई है। इस पर ब्याज क्वार्टरली कैलकुलेट किया जाता है। 

उदाहरण के तौर पर यदि ₹1,000 हम पर महीने RD में जमा करते हैं तो पांच साल के बाद यानी कि 60 महीने के बाद कुल हमारी डिपॉजिट हो जाती है ₹60,000 और उस पर हमें जो ब्याज मिलता है वह ₹11,328 के लगभग मिलता है और मैच्योरिटी पर जो कुल रकम हमें वापस मिलती है, यदि हम ₹1,000 हर महीने  जमा कराते हैं तो मैच्योरिटी पर हमें पांच साल के बाद ₹71,328 वापस मिलते हैं। 

दोस्तों, RD पोस्ट ऑफिस की एक बहुत ही पॉपुलर स्कीम है। इसमें हम थोड़ा थोड़ा  करके बहुत सारा पैसा जमा कर सकते हैं। 


Post Office Recurring Deposit (RD) Values
Interest Rate 6.7% Annually
Total Amount Deposited ₹1000/ month for 5 years
Maturity Amount Value After 5 years ₹ 7132


Post Office Senior Citizen Saving Scheme (SCSS)

अब बात करते हैं पोस्ट ऑफिस की सीनियर सिटीजन स्कीम के बारे में जिसको SCSS के नाम से भी जाना जाता है। इसकी ब्याज दर वर्तमान तिमाही के लिए 8. 2% रखी गई है। इस पर ब्याज जो है क्वार्टरली यानी कि तीन महीने में एक बार मिलता है। 

यदि हम ₹1 लाख सीनियर सिटीजन अकाउंट में जमा करते हैं तो हमें क्वार्टरली यानी तीन महीने में 2050 के हिसाब से कुल पांच साल में  20 क्वार्टर होंगे उसमें ₹41,000 कुल  ब्याज मिलेगा। इस तरह से अगर इस स्कीम में हम ₹1 लाख जमा करते हैं तो पांच साल के बाद हमें कुल रकम ₹1,41,000 वापस मिलेगी। 

पोस्ट ऑफिस की यह सीनियर सिटीजन के लिए एक बहुत ही शानदार स्कीम है तथा सबसे अधिक ब्याज देने वाली स्कीम है। 60 साल से अधिक का कोई भी सामान्य व्यक्ति इस स्कीम में खाता खुलवा सकता है। 


Post Office Senior Citizen Saving Scheme (SCSS) Values
Interest Rate 8.2% Annually
Total Amount Deposited ₹100000
Maturity Amount Value After 5 year ₹ 14100


Post Office Monthly Income Scheme (MIS)

अब बात करते हैं पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम जिसको MIS के नाम से भी जानते हैं। इसकी ब्याज दर वर्तमान तिमाही के लिए 7. 4% रखी गई है। इसमें ब्याज जो है हर महीने दिया जाता है। 

अगर हम ₹1 लाख इस स्कीम में जमा करते हैं तो मासिक ₹616.67 के लगभग आपको हर महीने ब्याज मिलता है और इस तरह से जो पांच साल में 60 महीने होते हैं उसमे आपको कुल ₹30,000 ब्याज मिलता है। इस तरह से यदि आप ₹1 लाख जमा करते हैं तो पांच साल के बाद हमें ₹1,30,000 के लगभग टोटल मैच्योरिटी हमें मिलती है। 


Post Office Monthly Income Scheme (MIS) Values
Interest Rate 7.4% Annually
Total Amount Deposited ₹100000
Maturity Amount Value After 5 year ₹ 13700


Post Office National Saving Certificate 

उसके बाद बात करें नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट जिसको NSC के नाम से भी जानते हैं। NSC की ब्याज दर 7.7% रखी गई है। यदि हम इसमें ₹1 लाख जमा कराते हैं तो पांच साल के बाद हमें इसका जो ब्याज मिलेगा ₹44,903 और मैच्योरिटी पर कुल जो हमें रकम वापस मिलेगी वह  ₹144903 वापस मिलेगी। 

NSC स्कीम को पोस्ट ऑफिस की सबसे बेस्ट स्कीम माना जाता है। यह टैक्स सेविंग स्कीम के नाम से भी मशहूर है। इसमें जो ब्याज है वह हर साल नहीं दिया जाता है, बल्कि पांच साल के बाद ही ब्याज दिया जाता है। ब्याज हर साल इसकी मूलधन में जुड़ता रहता है। 

इस तरह से कंपाउंडिंग की पावर से इसमें काफी अधिक ब्याज हमें मिलता है। सरकारी और प्राइवेट कर्मचारी या जो लोग व्यापारी टैक्स के दायरे में आते हैं, टैक्स सेविंग के लिए बहुत ही ज्यादा इस स्कीम में निवेश करते हैं। 


Post Office National Saving Certificate Values
Interest Rate 7.7% Annually
Total Amount Deposited ₹100000
Maturity Amount Value After 5 year ₹ 14490


Post Office Public Provident Fund 

आइए अब बात करते हैं पब्लिक प्रोविडेंट फंड जिसको PPF के नाम से भी जानते हैं। PPF की जो ब्याज दर है वर्तमान तिमाही के लिए जो कि 1 अप्रैल 2024  से चालू है उसको 7.1% सालाना रखा गया है। 

अगर हम इसमें ₹1,000 हर महीने जमा कराते हैं और 15 साल का यह अकाउंट होता है, उसमें हमारा कुल  ₹1,80,000 इसमें जमा हो जाता है। 

और इस तरह से 15 साल में हमें जो करंट इंटरेस्ट रेट के हिसाब से ब्याज मिलेगा, ₹1,35,572 मिलेगा और कुल मैच्योरिटी वैल्यू 15 साल के बाद जो हमें मिलेगी, वह ₹3,15,572 वापस मिलेगी। यह भी एक  टैक्स सेविंग स्कीम है। इसमें इन्वेस्टमेंट, इंटरेस्ट और मैच्योरिटी पर टैक्स में छूट दी जाती है। 


Post Office Public Provident Fund Values
Interest Rate 7.1% Annually
Total Amount Deposited ₹100000
Maturity Amount Value After 15 year ₹ 31557


Kisan Vikas Patra 

अब बात करते हैं किसान विकास पत्र के बारे में। किसान विकास पत्र की जो ब्याज दर है 7. 5% करंट क्वार्टर के लिए रखी गई है। इसका जो मैच्योरिटी पीरियड है 115 महीने का रखा गया है यानी कि नौ साल सात महीने में आपका KVP मैच्योर हो जाता है। 

इसमें आप अगर ₹1 लाख जमा करते हैं तो 115 महीने यानी कि नौ साल सात महीने में आपका पैसा डबल हो जाता है। 1 लाख का ₹2 लाख हो जाता है। इसको मनी डबल स्कीम के नाम से भी जाना जाता है। 


Kisan Vikas Patra Values
Interest Rate 7.5% Annually
Total Amount Deposited ₹100000
Maturity Amount Value After 115 Months ₹ 20000


Mahila samman Saving Scheme 

तो आइए अब इसके बाद बात करते हैं महिला सम्मान बचत पत्र के बारे में जिसको MSSS के नाम से भी जाना जाता है। इसका जो मैच्योरिटी पीरियड होता है वह दो साल होता है। इसकी ब्याज दर 7. 5% करंट क्वार्टर के लिए रखी गई है। इस पर ब्याज क्वार्टर कंपाउंड कैलकुलेट होता है।  

यदि हम इसमें ₹1 लाख जमा कराते हैं तो मैच्योरिटी पर ₹101621 प्राप्त होते  है। और इसमें जो मैक्सिमम डिपॉजिट लिमिट है वह ₹2 लाख है। ₹2 लाख से अधिक इसमें हम पैसा जमा नहीं करा सकते। हम इस स्कीम में किसी भी महिला या किसी भी माइनर बेटी का खाता खुलवा सकते हैं। 


Mahila samman Saving Scheme Values
Interest Rate 7.5% Annually
Total Amount Deposited ₹100000
Maturity Amount Value After 2 Years ₹ 11602


Sukanya Samridhi Yojna 

दोस्तों सुकन्या समृद्धि योजना की जो ब्याज दर है 8. 2% सालाना रखी गई है। उदाहरण के तौर पर इसमें अगर ₹1,000  महीने हम जमा कराते हैं 5 साल के लिए तो हमारा टोटल इन्वेस्टमेंट जो है ₹1,80,000 हो जाता है और 15 साल के बाद छह साल तक हमारा जो पैसा है, वह लॉक इन पीरियड के अंदर रहता है। उसके दौरान हमें कोई पैसा जमा नहीं करना होता। उस पर सिर्फ हमें जमा राशि पर ब्याज मिलता है। 

इस तरह से 21 साल के बाद कुल हमें जो है ₹3,74,612 ब्याज मिलता है और टोटल मैच्योरिटी पर जो हमें कुल रकम वापस मिलती है, ₹5,54,612 वापस मिलती है। यह ₹1,000 मासिक जमा कराने पर हमें मैच्योरिटी वैल्यू मिलती है। 10 वर्ष से कम उम्र की बेटी का खाता हम इस स्कीम के तहत खुलवा सकते हैं। 

यह भी पोस्ट ऑफिस की बच्चियों के लिए एक बहुत ही पॉपुलर और  बहुत ही लाभदायक स्कीम है। इस योजना के अंतर्गत हम एक बेटी का केवल एक ही खाता खुलवा सकते हैं तथा एक परिवार में अधिकतम दो बेटियों का खाता खुलवा सकते हैं। 


यह भी पढ़िए : 

ऐसी स्कीम जिसमें निवेश करने पर पांच साल में मिलेंगे ₹21,73,000

ऐसी स्कीम जिसमें निवेश करने पर पांच साल में मिलेंगे ₹21,73,000

Post Office All Scheme Interest Rate wef. 1 May 24


निष्कर्ष 

तो दोस्तों ये थी जानकारी पोस्ट ऑफिस की सभी स्कीमों की ब्याज दरों के बारे में जो कि 1 अप्रैल 2024 से लेकर 30 जून 2024 तक रहने वाली है। अगर लेख आपको पसंद आया तो इसे अपने दोस्तों और मित्रों के साथ जरूर शेयर करे। लेख को अंत तक पढ़ने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद।

Vinod Pandey

About the Author: Vinod is an experienced content writer with over 7 years of experience in crafting engaging and informative articles. His passion for reading and writing spans across various topics, allowing him to produce high-quality content that resonates with a diverse audience. With a keen eye for detail and a commitment to excellence, Vinod consistently delivers top-notch work that exceeds expectations.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने