यह हैं विश्व की 10 सबसे खतरनाक जनजातियाँ| Amazing Facts in Hindi

Amazing Facts in Hindi| विश्व की 10 खतरनाक जनजातियां: दोस्तों आज भी विश्व में ऐसी कई जनजातियां मौजूद हैं जिन्हें हमारी दुनिया से जुड़ा होना बिल्कुल पसंद नहीं आता। बाहरी दुनिया में संपर्क न रखकर ये जनजातियां आदिमानव की तरह जीना पसंद करती हैं, जिनके अपने रीति रिवाज होते हैं जैसे कि किसी के ऊपर थूकना उनके आशीर्वाद देने का तरीका है। 

ज्यादातर ये लोग या तो जंगलों या अपनी बसाई हुई जगहों पर रहना ज्यादा पसंद करते हैं। विश्व की ऐसी जनजातियां अफ्रीका, भारत आदि कई देशों में पाई जाती हैं। दोस्तों आज के इस लेख में हम बात करेंगे दुनिया की 10 सबसे खतरनाक जनजातियों के बारे में , तो चलिए बिना देरी के शुरू करते हैं । 


Top 10 Dangerous Tribes of the world


यह हैं विश्व की 10 सबसे खतरनाक जनजातियाँ| Amazing Facts in Hindi



नंबर 10.  असारो मड मैन (Asaro Mud Man)

दोस्तों आदिवासी दुनिया के सबसे खतरनाक दिखने वाले आदिवासियों में से यह एक हैं जो कि पापुआ न्यू गिनी के जंगली इलाकों में रहते हैं। 

दरअसल दोस्तों ये आदिवासी जब भी किसी शिकार पर निकलते हैं या फिर किसी जंग पर जाते हैं तो अपने पूरे शरीर और चेहरे पर मिट्टी लपेट लेते हैं और अपने पूरे शरीर को सफेद रंग से रंग लेते हैं।

Asaro Mud Man Tribe


इतना ही नहीं दोस्तों ये अपनी उंगलियों को लंबा करने के लिए उन पर बांस लगा लेते हैं और अपने चेहरे पर मिट्टी के मास्क लपेट लेते हैं। इन लोगों को लगता है कि ऐसा करने से उनके दुश्मन डर जाएंगे। 

और दोस्तों ऐसा होता भी है। दुनिया की चाहे कितनी भी खतरनाक आर्मी क्यों न हो इनके ऐसे चेहरे और शरीर को देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाते हैं। 


नंबर 9. शॉनी पीपल (Shawnee People) 

दोस्तों अब हम जिस आदिवासी समुदाय की बात करने जा रहे हैं यह आदिवासी समुदाय भी अमेरिका का ही रहने वाला है। लेकिन आजकल ये लोग अमेरिका से हटकर पेंसिलवेनिया के इलाकों में रहते हैं। 

Shawnee People Tribe


दोस्तों आपको जानकर हैरानी होगी कि इन आदिवासी लोगों के पास युद्ध करने के बहुत ही खतरनाक तरीके होते हैं। क्योंकि जब ब्रिटिश लोगों ने इन आदिवासी लोगों की जमीन को हथियाना चाहा था तो इन लोगों ने ब्रिटिश सैनिकों को बहुत बुरी तरीके से डराया था। 

बाद में इन लोगों ने अमेरिका के लोगों से भी लड़ाई लड़ी। जब अमेरिका के कुछ अमीर लोग इनकी जमीन को हथियाकर उसका मॉडर्नाइजेशन करना चाहते थे। 

लेकिन दोस्तो, अफसोस की बात ये है कि यह समुदाय धीरे धीरे खत्म हो रहा है। यह समुदाय अब अमेरिका के बस कुछ इलाकों तक सीमित रह गया है। 


नंबर 8. चिम्बु स्केलेटन ट्राइब (Chimbu Skeleton Tribe)

दोस्तों दुनिया के सबसे खतरनाक आदिवासियों में से एक चिम्बु स्केलेटन ट्राइब पापुआ न्यू गिनी के इलाके में रहते हैं। 

Chimbu Skeleton Tribe


इस समुदाय में रहने वाले लोग अपने शरीर को मिट्टी और राख की मदद से कुछ इस तरीके से पेंट कर लेते हैं जैसे उनका शरीर किसी इंसान का नहीं बल्कि चलता फिरता कंकाल हो। 

दरअसल दोस्तों ये ऐसा इसलिए करते हैं जिससे वो अपने दुश्मनों को डरा सकें। ये लोग आज भी ट्रेडिशनल तरीके से अपनी जिंदगी को जीते हैं, खेती करते हैं और पशुपालन करते हैं। दोस्तों ये आदिवासी पापुआ न्यू गिनी के इस इलाके में पिछले 400 सालों से अपनी जिंदगी बिता रहे हैं। 


नंबर 7. मसाई ट्राइब (Masai Tribe)

अफ्रीका की मसाई जनजाति अपने अनोखे कल्चर को जिंदा रखने के लिए हजारों सालों बाद आज भी बिना आधुनिक संसाधनों के अपना जीवन गुजार रही है। मसाई जनजाति को चरवाहों और योद्धाओं के रूप में जाना जाता है। 

ये जनजाति तंजानिया और केन्या के जंगली रेगिस्तानी इलाकों में निवास करती है। कीनिया और तंजानिया में इनकी संख्या लगभग 10 लाख के करीब है। दोस्तों इस जनजाति में जब भी किसी लड़की की शादी होती है तो विदाई के समय उसके ऊपर थूका जाता है ताकि लड़के के परिवार वालों का आशीर्वाद हमेशा उस पर बना रहे और वो खुशहाल जिंदगी में आगे बढ़ सके। 

मसाई जनजाति के लोग किसी की मौत के बाद उसका शव न तो दफनाते हैं और न ही जलाते हैं, बल्कि शव को खुले में छोड़ दिया जाता है। उनका मानना है कि जमीन में शव दफनाने से जमीन खराब हो जाती है। मसाई खाने के लिए दूध और मीट से लेकर कुछ खास मौकों पर जानवरों के खून का भी इस्तेमाल करते हैं। 

किसी की डिलिवरी के वक्त इनके परिवार जिंदा जानवरों का खून पीते हैं। इनका मानना है कि जानवरों के खून से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। ये लोग नशा कम करने के लिए भी खून पीते हैं। 

Masai Tribe

दोस्तों यह लोग जानवरों का खून दो तरीके से पीते हैं। पहले तरीके में जानवरों की गर्दन पर तीर से छेद करके कुछ मात्रा में खून इकट्ठा किया जाता है। दूसरे तरीके में जानवरों की गर्दन काट कर सीधे ही मुंह लगाकर खून पिया जाता है। 


नंबर 6. आवा ट्राइब (Awa Tribe)

दोस्तों वर्षावन की सबसे खतरनाक ट्राइब की बात आती है तो उसमें पहला नाम आवा ट्राइब का ही आता है। इस जनजाति के लोगों के पास अच्छी खासी जमीन है रहने के लिए और इस जनजाति में करीब 400 से भी ज्यादा लोग रहते हैं। 

Awa Tribe


लेकिन दोस्तों सबसे बड़ी दिक्कत यह है कि इनमें से 100 से भी ज्यादा लोग ऐसे हैं जिन्हें बाहरी दुनिया से संपर्क करना बिल्कुल पसंद नहीं और ये लोग खतरनाक भी बहुत होते हैं। 

लेकिन दोस्तों जहां ये लोग रहते हैं वहां की जमीनों में काफी मात्रा में लोहा पाया गया है जिसे खोद कर सरकार निकालना चाहती है और इसी के चक्कर में लगातार यहां के पेड़ काटे जा रहे हैं और यहां रहने वाले ट्राइब के लोगों को भगाया जा रहा है। 


नंबर 5.  कोरूबो ट्राइब (Korubo Tribe)

दोस्तों वेस्टर्न अमेजन बेसिन में निवास करने वाली ये जनजाति मुख्यतः ब्राजील से संबंध रखती है। ये जनजाति बाहरी दुनिया से संपर्क रखने के लिए तैयार दिखाई देती है। 

इसकी आबादी अन्य जनजातियों की तरह नहीं है, क्योंकि इसमें सिर्फ 150  से 180 लोग बचे हैं। इनके आहार में जंगली जानवर एवं फल शामिल हैं। हालांकि ये जनजाति कृषि की भी कुछ जानकारी रखती है, लेकिन आज के समय में जनजाति दो भागों में बंट चुकी है। 


Korubo Tribe

एक ग्रुप वो है जो अपने पुराने तौर तरीकों से ही अपनी जिंदगी जीना चाहते हैं और दूसरी तरफ एक ऐसा ग्रुप है जो बाहरी लोगों से संपर्क करना चाहता है और उनसे सहायता लेता है। साथ ही इस जनजाति में शिशु हत्या का भी प्रचलन है। पर इस जनजाति के कोई खास रीति रिवाज या परंपराएं नहीं है। 


नंबर 4. कोरोवाई ट्राइब (Korowai Tribe)

दोस्तों इस जनजाति को कोल्हू फ़ो भी कहा जाता है। ये जनजाति इंडोनेशिया के साउथ ईस्टर्न वेस्ट पापुआ में निवास करती है। 1974 में खोजी गई इस जनजाति की आबादी 3000 के करीब है, जो पेड़ों पर घर बनाकर रहती है। 


Korowai Tribe

ये जनजाति अपना गुजर बसर शिकार करके और आसपास के प्राकृतिक संसाधनों के सहारे करती है। ये जनजाति भी घने जंगलों में ही निवास करती है। 


नंबर 3. मास्टोपेरो ट्राइब (Mastopero Tribe)

दोस्तों अमेजन के जंगलों में निवास करने वाली इस जनजाति को कोहिनारो भी कहा जाता है। शुरुआती समय में इस जनजाति का बाहरी दुनिया के साथ कोई भी संबंध नहीं था। ऐसा अनुमान लगाया जाता है कि इस जनजाति में 100 से 150  लोगों की आबादी निवास करती है। 

Mastopero Tribe


पेरू की सरकार ने इस जनजाति के साथ किसी भी प्रकार का कोई संबंध स्थापित करना पूरी तरह से प्रतिबंधित घोषित कर दिया है। सरकार की तरफ से किए गए ये प्रयास इस जनजाति को बाहरी दुनिया के लोगों से सुरक्षित रखने के लिए किए गए हैं क्योंकि इस जनजाति के लोगों का इम्यून सिस्टम इन बीमारियों को झेलने के लिए तैयार नहीं है। 

ये जनजाति शिकार कर अपना गुजर बसर करती है। साथ ही पेड़ की पत्तियों से अपने घरों का या झोपड़ों का निर्माण करती है। 


नंबर 2. सेंटिनलिस  ट्राइब (Sentinelese Tribe)

दोस्तों अब हम आपको एक ऐसे आदिवासी समुदाय के बारे में बताने जा रहे हैं जो दुनिया की इकलौती ऐसी जनजाति है जो इस पूरी दुनिया से कटी हुई है यानी कि जिसके बारे में हम कुछ नहीं जानते। भारत के अंडमान द्वीप समूह में निवास करने वाली यह जनजाति काफी खतरनाक है। 

इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस जनजाति के लोगों का रहन सहन, खानपान, रीति रिवाज आदि से जुड़ी कोई भी जानकारी हमारे पास उपलब्ध नहीं है। जो भी सेंटिनल आइलैंड के पास गया, उसे इस जनजाति के लोगों ने मौत के घाट उतार दिया।

Sentinelese Tribe

 

भारत सरकार ने भी इसे प्रतिबंधित कर रखा है। इस जनजाति ने आधुनिक सभ्यता को पूरी तरह से नकार दिया है। वहां के लोग पूरी तरह से जंगली शिकार, फल आदि पर अपना जीवन बसर करते हैं।  ये जनजाति तीरों, पत्थरों और आग का इस्तेमाल अपने बचाव के लिए करती है। 

ऐसा अनुमान है कि यह जनजाति करीब 60,000 सालों से यहां निवास कर रही है। अंग्रेजी शासन के समय भी इसी कारण यहां कब्जा नहीं किया जा सका था। 

दोस्तों कमाल की बात तो ये है कि इतनी पाबंदी होने के बाद भी एक इंसान चुपके से इस द्वीप पर चला गया। वो भी उनका धर्म परिवर्तन कराने के लिए, मतलब उन्हें ईसाई धर्म में परिवर्तित करने के लिए। लेकिन दोस्तो 15 दिनों के बाद इंडियन नेवी को इस इंसान की लाश मिल गयी । 


नंबर 1. मुर्सी ट्राइब (Mursi Tribe)

दोस्तों अब बात करते हैं दुनिया की सबसे खतरनाक जनजाति की। सूडान बॉर्डर और साउथ इथियोपिया के पास पाई जाने वाली ये जनजाति विश्व में सबसे खतरनाक मानी जाती है। ये बाहरी दुनिया से संपर्क रखना पसंद नहीं करते और अगर हम इनकी दुनिया में दखल दें तो मौत निश्चित है। 

ये जनजाति बंदूक या अन्य हथियार रखने की शौकीन है, जिसके लिए ये जंगली जानवरों को बेचकर अपना शौक पूरा करती है। अपने आप को ताकतवर बनाने और बेहतर स्वास्थ्य के लिए ये लोग गाय का खून पीना पसंद करते हैं। 

Mursi Tribe


इनकी मान्यता है कि इससे इन्हें ताकत मिलती है और साथ ही कबीलों में अधिक सम्मान के साथ जी सकते हैं। यहाँ औरतों के होठों के निचले हिस्से में लकड़ी या मिट्टी की डिस्क पहनाई जाती है। 

15 साल की उम्र की लड़कियों के होठों के निचले हिस्से को कटवा दिया जाता है। इनमें से कुछ इनके रीति रिवाज का हिस्सा होता है तो कुछ महिला सुरक्षा को लेकर इनकी तरफ से किए गए प्रयास। दोस्तों इन का मानना है कि ऐसा करने से लड़कियां बदसूरत दिखने लगती हैं, जिनसे इनकी सुरक्षा बढ़ जाती है। 


यह भी पढ़ें : 

चीन में खाए जाएँ वाले 10 सबसे घिनौने भोजन जिनको जान के आप उलटी कर देंगे| Amazing Facts In Hindi

यह हैं दुनिया के 10 ऐसे देश जिन्हें अमेरिका तक नहीं हरा सकता | Amazing Facts In Hindi

10 फेमस भारतीय youtubers और influencers जो अपनी बेवकूफी से हुए अरेस्ट | Amazing Facts In Hindi

भारत के 10 अरबपति जो आज सड़क पर हैं | Amazing Facts In Hindi


निष्कर्ष (Amazing Facts in Hindi)

तो दोस्तों यह था आज का हमारा लेख 10 के बारे में। दोस्तों आपने आज से पहले कभी भी इन ट्राइब्स के बारे में सुना या पढ़ा है , या हमसे इस लिस्ट में कोई जनजाति छोट गयी हो तो हमें कमेंट में अपनी राय जरूर बताइयेगा। 

दोस्तों उम्मीद करते हैं कि आपको इस लेख के माध्यम से कुछ अच्छी जानकारी प्राप्त हुई होगी।यहाँ तक हमारे साथ बने रहने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद। 


Vinod Pandey

About the Author: Vinod is an experienced content writer with over 7 years of experience in crafting engaging and informative articles. His passion for reading and writing spans across various topics, allowing him to produce high-quality content that resonates with a diverse audience. With a keen eye for detail and a commitment to excellence, Vinod consistently delivers top-notch work that exceeds expectations.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने